Sana Khan Mehndi Photos: शादी के बाद सना खान ने मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत फोटो की शेयर, इंडस्ट्री को कह चुकी हैं अलविदा
सना खान ने अपने मेहंदी सेरेमनी से तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें सना खान की खूबसूरती देखते ही बन रही है. इसके साथ ही इस तस्वीर में सना के चेहरे पर मौजूद ख़ुशी भी देखने लायक है. उनकी मेहंदी भी कम कमाल की नहीं है.
Sana Khan Mehndi Photos: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपना नाम बना चुकी सना खान ने हाल ही एंटरटेनमेंट जगत को अलविदा कह दिया. जिसके बाद 20 नवंबर को उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरु से शादी रचा ली. सना के एक बाद एक फैसले से फैंस काफी हैरान हैं. हालांकि सना खान अपने चाहनेवाले से दूर नहीं हुई हैं वो आए दिन अपनी नई नई झलक दुनिया के सामने पेश कर रही हैं. ऐसे में अब सना खान ने अपने मेहंदी सेरेमनी से तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें सना खान की खूबसूरती देखते ही बन रही है. इसके साथ ही इस तस्वीर में सना के चेहरे पर मौजूद ख़ुशी भी देखने लायक है. उनकी मेहंदी भी कम कमाल की नहीं है.
इसके साथ ही सना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर हाथों में लगी मेहंदी को फ्लौंट करते हुए बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया है. आप भी देखिए सना खान के ये पोस्ट. यह भी पढ़ें: Sana Khan Walima Look: शादी के बाद सना खान ने शेयर किया अपना वलीमा लुक, तस्वीरें देख हो जाएंगे फिदा
View this post on Instagram
सना खान ने बूमरैंग वीडियो भी किया शेयर
View this post on Instagram
आपको बता दे कि सबसे पहले सना खान कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस (Melvin Louis) के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थी. जिसके बाद उन्होंने अचानक से बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. इस फैसले के साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज डिलीट कर दिए थे. जिसके बाद सना खान ने गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस (Mufti Anaas) के साथ शादी रचाकर फैंस को हैरान किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2020 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

