बॉलीवुड

ट्रोलर के निशाने पर आने के बाद Sana Khan ने Iftar Video पर दी सफाई, बोली - 'मुझे भी अजीब लगा'

सना ने कहा, मैं ही थी जिसने उन्हें बताया कि चलो जल्दी से चलते हैं क्योंकि हम उन लोगों को परेशान नहीं करना चाहते थे जो सभी मेहमानों की तस्वीरें खींच रहे थे. तो बस एक अनुरोध कृपया अन्यथा न सोचें.

ट्रोलर के निशाने पर आने के बाद Sana Khan ने Iftar Video पर दी सफाई, बोली - 'मुझे भी अजीब लगा'
वीरल भयानी (Photo Credits: Instagram)

Sana Khan clarification on Iftar video: अभिनेत्री सना खान रविवार की शाम बाबा सिद्दीकी द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में अपने पति के साथ शाममिल हुई थीं. पर उनके एक वीडियो ने सभी को हैरत में डाल दिया. दरअसल इस वीडियो में सना के पति उन्हें जबरदस्ती खीचते हुए नजर आए. जिसके बाद सना और उनके पति ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे. अब सना खान ने इस वीडियो पर सफाई देते हुए कहा है कि यह वीडियो मुझे भी अजीब लगा पर अन्यथा न लें. Palak Tiwari ने Baba Siddique की इफ्तार पार्टी में बिखेरा जलवा, एक्ट्रेस की हॉटनेस ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान (Watch Video)

सना ने पोस्ट में लिखा, यह वीडियो अभी मेरे संज्ञान में आया है. यह मेरे सभी प्यारे भाइयों और बहनों को को अजीब लगा, यहां तक कि मुझे भी अजीब लगा. एक बार जब हम बाहर आए तो हमारा ड्राइवर और कार से संपर्क टूट गया था. मैं सामान्य से अधिक समय तक खड़ी रही और पसीना आना शुरू हो गया और असहज हो गई, इसलिए वह जल्दी से मुझे अंदर ले जाना चाहते थे ताकि मैं बैठ सकूं और पानी और थोड़ी हवा ले सकूं. देखें वीडियो और सना का रिप्लाई:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सना ने आगे कहा, मैं ही थी जिसने उन्हें बताया कि चलो जल्दी से चलते हैं क्योंकि हम उन लोगों को परेशान नहीं करना चाहते थे जो सभी मेहमानों की तस्वीरें खींच रहे थे. तो बस एक अनुरोध कृपया अन्यथा न सोचें. आपकी चिंता के लिए आप सभी का एक बार फिर से धन्यवाद. यहां सभी को ढेर सारा प्यार. Baba Siddiqui की इफ्तार पार्टी में जब साथ में पहुंचे थे Salman Khan और Shah Rukh Khan, बीते साल का वीडियो हुआ वायरल, खुशी से झूमे फैंस (Watch Video)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2023 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).