बॉलीवुड

शादी के बाद Sana Khan पति के साथ कार की सवारी करती आई नजर, वीडियो में पहचान पाना मुश्किल

शादी के बाद सना खान अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. ऐसे में उन्होंने पति के साथ एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें सना खान कार राइड पर निकली हैं.

शादी के बाद Sana Khan पति के साथ कार की सवारी करती आई नजर, वीडियो में पहचान पाना मुश्किल
सना खान (Photo Credits: Instagram)

एंटरटेनमेंट जगत से नाता खत्म करने का ऐलान कर चुकी सना खान (Sana Khan) ने 20 नवंबर को मुस्लिम धर्मगुरु से शादी रचा ली. सना के शादी की खबर ने काफी चर्चा बटोरी. गुजरात के रहने वाले गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस (Mufti Anaas) के साथ उनकी शादी ने फैंस को हैरान किया. शादी के बाद सना खान ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. जिसे फैंस ने काफी पसंद किया. जिसमें सना खान की वलीमा तस्वीरों के साथ मेहंदी की फोटो भी शामिल थी.

शादी के बाद सना खान अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. ऐसे में उन्होंने पति के साथ एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें सना खान कार राइड पर निकली हैं. इस वीडियो में सना की खुशी देखते ही बन रही है. हालांकि इस दौरान सना ने अपना पूरा चेहरा ढंक रहा है. आप भी देखिए ये वीडियो. यह भी पढ़े: Sana Khan Mehndi Photos: शादी के बाद सना खान ने मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत फोटो की शेयर, इंडस्ट्री को कह चुकी हैं अलविदा

 

 
 
 

View this post on Instagram

 
 
 

 

A post shared by Jasus007 (@jasus007)

इसके अलावा सना खान ने पाने इंस्टा पर नई तस्वीरें भी शेयर की हैं. जिसमें वो वाईट कलर की वेडिंग गाउन पहने दिखाई दे रही हैं. तस्वीरों में भी सना की खूबसूरती देखते ही बन रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sayied Sana Khan (@sanakhaan21)

शादी के बाद सना खान ने अपना नाम सईद सना खान कर दिया है. सना ने पति के साथ फोटो शेयर की थी. इस फोटो को शेयर करते सना खान ने लिखा कि खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अल्लाह की रज़ा के लिए एक दूसरे से मोहब्बत की, अल्लाह की रज़ा के लिए एक दूसरे से शादी की, अल्लाह हमें इस दुनिया और जन्नत में एक साथ रखे."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).