बॉलीवुड

सुष्मिता सेन ने 25 साल पहले जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब, बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने शेयर की ये खास तस्वीर

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं. दोनों इन्स्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी पोस्ट करते रहते हैं

सुष्मिता सेन ने 25 साल पहले जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब, बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने शेयर की ये खास तस्वीर
बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन के लिए शेयर की खास तस्वीर (Photo Credits: Instagram)

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं. दोनों इन्स्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी पोस्ट करते रहते हैं. आज भी रोहमन ने सुष्मिता के लिए अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी में एक प्यारी तस्वीर शेयर की है. दरअसल, आज ही के दिन 25 साल पहले सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था और इस अवसर पर उनके बॉयफ्रेंड ने वहीं तस्वीर शेयर की जिसमें एक्ट्रेस ने क्राउन पहन रखा है.

रोहमन ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि, "मिस यूनिवर्स जीते हुए 25 साल हो गए." रोहमन ने कैप्शन में हार्ट वाले इमोटिकॉन का  प्रयोग भी किया. सुष्मिता ने रोहमन की स्टोरी शेयर की और लिखा कि, "मैं तुमसे प्यार करती हूं."

सुष्मिता सेन ने 25 साल पहले मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था (Photo Credits: Instagram)

यह भी पढ़ें:- सुष्मिता सेन का रोमांटिक अवतार, बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से कहा- मेरी जान

आपको बता दें कि सुष्मिता और रोहमन हाल ही में दर्शन के लिए गोल्डन टेम्पल भी गए थे. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप का एक वीडियो भी शेयर किया था. उन्होंने लिखा था कि, "वाहेगुरु जी का खालसा..वाहेगुरु जी की फतेह..मैंने सब के लिए प्रार्थना की.." इसके अलावा रोहमन और सुष्मिता को मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था. दोनों काम के सिलसिले में दुबई जा रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2019 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).