बॉलीवुड

सुष्मिता सेन का रोमांटिक अवतार, बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से कहा- मेरी जान

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) सोशल मीडिया पर अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. तस्वीरों को देखकर दोनों की नजदीकियों के बारे में साफ

सुष्मिता सेन का रोमांटिक अवतार, बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से कहा- मेरी जान
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल (Photo Credits: Instagram)

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)  सोशल मीडिया पर अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. तस्वीरों को देखकर दोनों की नजदीकियों के बारे में साफ पता लगता है. सुष्मिता ने कई बार रोहमन के साथ अपने वर्कआउट के वीडियोज भी पोस्ट किए हैं. अब एक बार फिर सुष्मिता और रोहमन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. सुष्मिता ने इस फोटो को इन्स्टाग्राम स्टोरी के रुप में शेयर किया है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है ,"मेरी जान."

हाल ही में सुष्मिता रोहमन और अपनी दोनों बेटियों के साथ दिल्ली में मौजूद थी. वह वहां पर एक शादी में शामिल होने के लिए गई थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरें पोस्ट की है. सिर्फ सुष्मिता ही नहीं बल्कि रोहमन भी इन्स्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने सुष्मिता और उनकी बेटी की एक फोटो पोस्ट की थी.

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल (Photo Credits: Instagram)

View this post on Instagram

 

Sushhhhh!!! 🤫 They’re looking!!!😉😄❤️💋#softwhispers #loudfeelings #simplyus @rohmanshawl 💑

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on

यह भी पढ़ें:- सुष्मिता सेन हुईं रोमांटिक, 16 साल छोटे बॉयफ्रेंड के लिए किया प्यार का इजहार

आपको बता दें कि हाल ही में सुष्मिता ने रोहमन शॉल को रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी. रोहमन ने 4 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया था और इस अवसर पर सुष्मिता सेन ने उनके लिए एक स्पेशल वीडियो इन्स्टाग्राम पर शेयर किया था. वीडियो में सुष्मिता और रोहमन वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे थे. वीडियो को कैप्शन देते हुए सुष्मिता ने लिखा था कि, " तुम्हारे साथ जिंदगी भी एक कविता की तरह है."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2019 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).