अभिनेत्री ऋचा चड्ढा शकीला की बायोपिक में करेंगी बेली डांस
भिनेत्री ऋचा चड्ढा दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री शकीला की बायोपिक के एक प्रमोशनल सॉन्ग में बेली डांस करती नजर आएंगे.
मुंबई: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री शकीला की बायोपिक के एक प्रमोशनल सॉन्ग में बेली डांस करती नजर आएंगे. इसके लिए ऋचा ने तैयारी शुरू कर दी है. इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित फिल्म में ऋचा एक प्रमोशनल गाने में बेली डांस करेगी, जिसके लिए वह मुंबई के बेली डांस प्रशिक्षक शैना लेबाना से डांस सीख रहीं हैं.
वह पिछले तीन सप्ताह से बेली डांस की तैयारियों में जुटी हैं और यह तैयारी कुछ और सप्ताह तक चलेगी. ऋचा ने कहा, "जिस गीत के लिए मैं बेली डांस सीख रही हूं, वो फिल्म का प्रमोशनल सॉन्ग होगा. मुझे हमेशा नई डांस शैली सीखना अच्छा लगता है. बेली डांस न केवल आकर्षक और सुंदर है बल्कि यह एक मुश्किल डांस फॉर्म है."
संबंधित खबरें
Is Sharvari Wagh Dating Vedang Raina: क्या वेदांग रैना को डेट कर रही हैं शरवरी वाघ, सनी कौशल से ब्रेकअप के बाद बढ़ीं नजदीकियां
'Dhurandhar 2': रणवीर सिंह की फिल्म में होगा यामी गौतम का धमाका, अस्पताल के 'क्रिटिकल सीन' में निभाएंगी अहम भूमिका
‘Ek Din’ Trailer Out: जुनैद खान और साई पल्लवी की केमिस्ट्री ने जीता दिल, लेकिन अंत में आए 'ट्विस्ट' ने दर्शकों को चौंकाया
Bollywood Guy Controversy: जेफरी एपस्टीन फाइल्स में 'बॉलीवुड गाय' के जिक्र पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी: बताया इसे 'बेतुका और रैंडम'
\