कोरोना वायरस से जंग: रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने की घोषणा, COVID-19 के खिलाफ पीएम राहत कोष में करेंगे दान
कोरोना वायरस के चलते इस वक्त पूरा देश लॉकडाउन की स्थिति का सामना कर रहा है और इससे सभी प्रभावित हुए हैं. मुश्किल के इस समय में, फिल्म उद्योग से कई हस्तियों ने अपना समर्थन प्रदान करते हुए कदम आगे बढ़ाया है.
- Read in
- English
COVID-19: कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते इस वक्त पूरा देश लॉकडाउन की स्थिति का सामना कर रहा है और इससे सभी प्रभावित हुए हैं. मुश्किल के इस समय में, फिल्म उद्योग से कई हस्तियों ने अपना समर्थन प्रदान करते हुए कदम आगे बढ़ाया है. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने मिलकर कोविड -19 राहत के लिए पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) में अपना योगदान देने का संकल्प लिया है और साथ ही अपने लाखों प्रशंसकों से भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया है.
दोनों ने अपने संबंधित सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लिखा,"ऐसी घड़ी में हर छोटी कोशिश मायने रखती है. हम शपथ लेते हैं कि हम पीएम केयर्स फंड में अपना योगदान देंगे. इस लड़ाई में हम सब एक साथ हैं और विजयी होंगे. जय हिंद."
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) April 4, 2020
रणवीर और दीपिका, इन दिनों ने ही सोशल मीडिया पर अपना पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की घोषणा की है. ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण से लिया अपना बदला, एक्ट्रेस के इस करतूत का किया खुलासा
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) April 4, 2020
दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स और एक पावर कपल दीपिका और रणवीर द्वारा उठाये गए इस कदम ने समाज में अपना योगदान देने के लिए निश्चित रूप से सभी को बेहद प्रेरित कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2020 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

