बॉलीवुड

Raj Kundra की गिरफ्तारी से शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 पर पड़ेगा असर? प्रोड्यूसर ने किया ये दावा

रतन जैन ने न्यूज़ 18 से बात करते हुए कहा कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी का असर उनकी फिल्म पर किसी भी तरह से नहीं पड़ने वाला है. क्योंकि राज कुंद्रा का इस फिल्म से कोई लेना देना नहीं है. जबकि शिल्पा शेट्टी का नाम इस पूरे मामले में सामने नहीं आया है.

Raj Kundra की गिरफ्तारी से शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 पर पड़ेगा असर? प्रोड्यूसर ने किया ये दावा
हंगामा 2 पोस्टर (Image Credit: Instagram)

19 जुलाई को शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मुंबई की अदालत ने राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक के पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. तो वहीं शिल्पा शेट्टी ने मीडिया से दूरी बना ली है. जबकि वो 14 सालों के बाद फिल्मों में वापसी कर रही है फिल्म हंगामा 2 से. लेकिन राज कुंद्रा की इस गिरफ्तारी के बाद इसका असर क्या शिल्पा की फिल्म पर पड़ेगा इसे लेकर लोगों के मन में काफी सवाल उठ रहे थे. हंगामा 2 फिल्म 23 जुलाई को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है.

ऐसे में अब फिल्म के प्रोड्यूसर रतन जैन ने पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है. रतन जैन ने न्यूज़ 18 से बात करते हुए कहा कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी का असर उनकी फिल्म पर किसी भी तरह से नहीं पड़ने वाला है. क्योंकि राज कुंद्रा का इस फिल्म से कोई लेना देना नहीं है. जबकि शिल्पा शेट्टी का नाम इस पूरे मामले में सामने नहीं आया है. सो ऐसे में मामले का किसी भी तरह से फिल्म पर असर नहीं पड़ेगा. वो फिल्म की आर्टिस्ट है जो प्रमोशन जैसे काम पहले ही कर चुकी हैं. ये देखकर बेहद दुख होता है कि लोग शिल्पा का नाम इस मामले में खींच रहें हैं.

रतन जैन ने अपनी बातचीत में आगे बढाते हुए कहा कि हमें एक शानदार फिल्म बनाई है वो भी अच्छी सोच के साथ. शो लोग शिल्पा शेट्टी कंट्रोवर्सी की बजाय उनके कंटेंट के चलते फिल्म देखने आयेंगे. हम फिल्म को तय समय पर रिलीज कर रहें हैं. इस पूरे माहौल का असर फिल्म पर नहीं पड़ेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2021 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).