Pro Kabaddi League 2023: टाइगर श्रॉफ और किच्चा सुदीप सहित बड़े सितारे आए साथ, 'इंडिया की हर सांस में कबड्डी' अभियान की हुई शुरुआत (Watch Video)
Tiger Shroff ([Photo Credits: Twitter)

Pro Kabaddi League 2023: प्रो कबड्डी लीग 2023 में होने वाले धमाकेदार मैचों की प्रेरणा बढ़ाने के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने 'इंडिया की हर सांस में कबड्डी' अभियान की घोषणा की है. इस अभियान के लिए बॉलीवुड के यंग स्टार टाइगर श्रॉफ और कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने कलाकार किच्चा सुदीप सहित कई बड़े सितारे उपस्थित होंगे. इस अभियान के जरिए, स्टार स्पोर्ट्स ने कबड्डी को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का मकसद रखा है और आगामी सीजन को रोमांचपूर्ण बनाने का आकलन किया गया है. टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कबड्डी खेलते दिखाई दे रहे हैं. Kantara Chapter 1: 'कांतारा चैप्टर 1' की अनाउंसमेंट वीडियो ने पूरे देश में मचाई धूम, सिर्फ 24 घंटों में मिले 12 मिलियन से अधिक व्यूज (Watch Video)

देखें वीडियो: