बॉलीवुड

Raj Kundra मामले पर Poonam Pandey का नया खुलासा, बात ना मानने पर मोबाइल नंबर कर दिया था लीक

पूनम ने आगे बताय कि जब मैं इस कॉन्ट्रेक्ट को साइन करने से मना कर दिया तो उन्होंने मेरा मोबाइल नंबर लीक कर दिया. जिसके बाद मुझे तरह तरह के फोन आने लगे.

Raj Kundra मामले पर Poonam Pandey का नया खुलासा, बात ना मानने पर मोबाइल नंबर कर दिया था लीक
पूनम पांडे और राज कुंद्रा (Photo Credits: Instagram)

राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने उनपर कई आरोप लगाए थे. पूनम के इन आरोपों के बाद राज कुंद्रा और बिजनेस के बारे में कई काले चिट्ठे सामने आए. ऐसे में अब पूनम ने एक बार फिर राज कुंद्रा पर हमला बोला है. पूनम ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने राज को लेकर आरोप लगाया है कि मुझे कॉन्ट्रेक्ट साइन करने को लेकर जबरदस्ती की गई थी. मुझे कहा गया कि उनके अनुसार शूट करना, पोज देना पड़ेगा. वरना वो मेरी पर्सनल डिटेल लीक कर देते.

पूनम ने आगे बताया कि जब मैं इस कॉन्ट्रेक्ट को साइन करने से मना कर दिया तो उन्होंने मेरा मोबाइल नंबर लीक कर दिया. जिसके बाद मुझे तरह तरह के फोन आने लगे. दर्जनों नही हजारों कॉल आ रहे थे लोग मुझे अश्लील फोटो और वीडियो भेज रहे थे. मैं काफी डर गई थी जिसके बाद डर के चलते मैंने अपना घर भी छोड़ दिया. क्योंकि ये बेहद डरवाना था.

मेरे वकील के मना करने के बाद मैं स्टेटमेंट दे रही हूं. क्योंकि राज कुंद्रा अगर मेरे साथ ऐसा कर सकता है क्योंकि मैंने एक नामी पर्सनालिटी हूं. तो सोचिये दूसरों के साथ क्या हो रहा होगा. मैं सभी से रिक्वेस्ट करूंगी उन सभी लड़कियों से रिक्वेस्ट करूंगी की अगर आपके साथ ऐसा कुछ भी हुआ है तो बाहर आए और आवाज उठाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2021 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).