Saina Official Teaser: साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म में दिखा परिणीति चोपड़ा का दम, रिलीज हुआ टीजर
इस फिल्म में पहले श्रद्धा कपूर नजर आने वाले थी लेकिन बीजी शेड्यूल के चलते श्रद्धा कपूर अपने हाथ पीछे खींच लेती हैं.
बॉलीवुड में इस समय बायोपिक फिल्मों का दौर चल पड़ा है. एक बाद एक कई चर्चित चेहरों पर मेकर्स फिल्म बना रहे हैं. ऐसे में अब एक नामी चेहरे पर फिल्म बनकर तैयार है. बैडमिंटन के मैदान में सबका दिल जीत लेने वाली साइना नेहवाल (Saina Nehwal) की कहानी को परदे पर दिखाने जा रही हैं परिणीति चोपड़ा. फिल्म का टीजर अब रिलीज किया जा चुका है. जिसमें साइना नेहवाल बनकर परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बॉक्स ऑफिस में दर्शकों का दिल जीतना चाहती हैं. ये फिल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
1 मिनट 23 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत में बाद महिला सशक्तिकरण से होती हैं. जिसके बाद साइना बनी परिणीति बैडमिंटन कोर्ट पर अपना दम दिखाती दिखाई देती हैं. फिल्म के इस टीजर को देखने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता होना लाजमी है.
इस फिल्म में पहले श्रद्धा कपूर नजर आने वाले थी लेकिन बीजी शेड्यूल के चलते श्रद्धा कपूर अपने हाथ पीछे खींच लेती हैं. जिसके बाद परिणीति इस फिल्म के लिए चूज होती हैं. जबकि मानव कौल फिल्म पुलैला गोपीचंद का रोल निभाते दिखाई देंगे. इस फिल्म को अमुल गुप्ते ने डायरेक्ट की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2021 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

