बॉलीवुड

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की बोल्ड फोटो, ग्लैमरस लुक कर देगा घायल

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 'बैंड बाजा बारात' के अपने वर्जन को सोशल मीडिया पर एक नई पोस्ट में साझा किया है. परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सिजलिंग तस्वीर साझा की है. फोटो में, वह एक काली लेस कोर्सेट के साथ हाई-वैस्टेड पैंट के साथ जैकेट पहने हुए हैं और एक कैप लगाए हुए हैं.

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की बोल्ड फोटो, ग्लैमरस लुक कर देगा घायल
परिणीति चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने 'बैंड बाजा बारात' के अपने वर्जन को सोशल मीडिया पर एक नई पोस्ट में साझा किया है. परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सिजलिंग तस्वीर साझा की है. फोटो में, वह एक काली लेस कोर्सेट के साथ हाई-वैस्टेड पैंट के साथ जैकेट पहने हुए हैं और एक कैप लगाए हुए हैं.

उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, "बैंड बाजा बारात (मेरा वर्जन).परिणीती की इस फोटो को अब तक 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. वहीं उनके कई सारे फैंस फोटो पर कमेंट्स कर अपनी राय दे रहे हैं. यह भी पढ़े: परिणीति चोपड़ा को है दूल्हे का इंतजार, दुल्हन के गेटअप में एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

 

View this post on Instagram

 

Band Baaja Baaraat (my version). 📣⚫️

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में बड़े पर्दे पर देखा गया था. वर्तमान में उनकी तीन फिल्में हैं - 'संदीप और पिंकी फरार', हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की रीमेक और 'साइना' पाइपलाइन में हैं.

उनकी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' 20 मार्च को रिलीज होनी वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण उसे पोस्टपोन कर दिया गया. इस फिल्म में उनके साथ 'इशकजादे' के सह-कलाकार अर्जुन कपूर भी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).