परिणीति चोपड़ा को बार-बार आ रही है एक गाने की याद
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने लोगों से मदद की मांग की है क्योंकि एक गाना उनके दिमाग में बैठ तो गया है, लेकिन उन्हें उस गाने का नाम याद नहीं आ रहा है. परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक ऑडियो क्लिप को शेयर किया है, जिसमें वह गाने की धुन को गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने लोगों से मदद की मांग की है क्योंकि एक गाना उनके दिमाग में बैठ तो गया है, लेकिन उन्हें उस गाने का नाम याद नहीं आ रहा है. परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक ऑडियो क्लिप को शेयर किया है, जिसमें वह गाने की धुन को गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं.
इस क्लिप के साथ उन्होंने लिखा है, "मदद कीजिए! यह गाना मेरे दिमाग में बैठ गया है, लेकिन यह गाना है कौन सा बस इतना पता है कि एक फीमेल सिंगर हैं, बिल्कुल नया गाना है और धुन सुकून पहुंचाने वाली है." यह भी पढ़े: परिणीति चोपड़ा और श्रद्धा कपूर ने अपनी थ्रो बैक फोटो से किया हैरान, बचपन की तस्वीरें की शेयर
View this post on Instagram
अभिनय की बात करें, तो परिणीति आने वाले समय में 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आने वाली हैं, जिसके निर्देशक दिबाकर बनर्जी हैं. फिल्म में उनके विपरीत अर्जुन कपूर नजर आएंगे. परिणीति फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का भी हिस्सा हैं. यह इसी नाम से बनी हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म का आधिकारिक हिंदी रुपांतरण है, जो साल 2005 में जारी पाउला हॉकिन्स के उपन्यास पर आधारित है. परिणीति को फिल्म 'एनिमल' में भी रणबीर कपूर के साथ देखा जाएगा, जो संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बन रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2021 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

