श्वेता तिवारी की बेटी Palak ने मास्को के खूबसूरत नजारों से दिए दिल जीत लेने वाले पोज, देखिए तस्वीरें
दरअसल पलक इन दिनों रूस पहुंची हैं. उनके इस ट्रिप की ज्यादा डिटेल तो सामने नहीं आई है लेकिन उन्होंने मास्को के खूबसूरत नजारों से कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं.
छोटे परदे की हॉट एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का टीवी पर बोलबाला दिखाई देता है. इन दिनों उनका जलवा खतरों के खिलाड़ी से देखने को मिल रहा है. शो में वो अपनी बहादुरी से फैंस को हैरान करती दिखाई दे रही हैं. तो वहीं श्वेता की तरह उनकी बेटी पलक (Palak Tiwari) ने भी बेहद ही कम समय से अच्छी खासी फैन फॉलोविंग बना ली है. सोशल मीडिया पर पलक का दम आए दिन देखने को मिलते रहता है. तो वहीं पलक भी अपनी हर अदाएं दिखाती नजर आती हैं. जिसे सोशल मीडिया पर हर कोई पसंद करता दिखाई देता है.
ऐसे में पलक तिवारी एक बार फिर सोशल मीडिया पर आग लगाती दिखाई दे रही हैं. दरअसल पलक इन दिनों रूस पहुंची हैं. हालांकि उनके इस ट्रिप की ज्यादा डिटेल तो सामने नहीं आई है लेकिन उन्होंने मास्को के खूबसूरत नजारों से कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं. जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहें हैं. आप भी देखिए पलक की ये दिलकश अदाएं.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि पलक भी अपनी मम्मी की तरह इंडस्ट्री में नाम बनाना चाहती हैं. वो जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म में दिखाई देने जा रही हैं जिसका नाम है रोजी. इस फिल्म में अरबाज खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. ये फिल्म पुणे, लखनऊ और अन्य शहरों सहित भारत के विभिन्न स्थानों पर फिल्माई गई एक डरावनी प्रेम कहानी है. ये फिल्म अक्टूबर महीने में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2021 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

