बॉलीवुड

सुपरस्टार सलमान खान, अजय देवगन, अर्जुन कपूर और कई अन्य कलाकार भारत को नंबर एक बनाने के समर्थन में आये आगे

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल को नंबर एक बनाने के लिए दौड़ में शामिल हो गए हैं. जब से भूषण कुमार (Bhushan Kumar) ने टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल को दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल बनाने के लिए लोगों से आग्रह किया है

सुपरस्टार सलमान खान, अजय देवगन, अर्जुन कपूर और कई अन्य कलाकार भारत को नंबर एक बनाने के समर्थन में आये आगे
सलमान खान, अर्जुन कपूर, उर्वशी रौतेला और हनी सिंह (Photo Credit-facebook)

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल को नंबर एक बनाने के लिए दौड़ में शामिल हो गए हैं. जब से भूषण कुमार (Bhushan Kumar) ने टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल को दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल बनाने के लिए लोगों से आग्रह किया है, प्रशंसकों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी भारत को नंबर एक बनाने के लिए अपना समर्थन देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है.

एक ऐतिहासिक क्षण बनाने की अपील करते हुए भूषण कुमार ने कुछ दिन पहले कहा था,"एक भारतीय यूट्यूब चैनल विश्व का नंबर 1 बनने की कगार पर है. यह दूरी तय करने के लिए हमें बहुत प्रयास करने पड़े हैं. अपने पिता श्री गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) के सपने को आगे बढ़ाते हुए, मैंने इस चैनल को शुरू किया था. आज, यह आपका है, पूरे देश का है. यह हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. तो चलिए एक साथ आते हैं और टी-सीरीज़ यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करते हैं और भारत को गौरवान्वित महसूस करवाते हैं. ”

वरुण धवन, अनिल कपूर, तुलसी कुमार, अरमान मलिक, मीका सिंह, गुरु रंधावा, अपारशक्ति खुराना जैसे सेलेब्स ने कुछ समय पहले अपना समर्थन प्रदान किया था. और अब सलमान खान ने ट्वीट कर कही यह बात

अजय देवगन ने साझा किया

अर्जुन कपूर ने अपना समर्थन देते हुए  ट्वीट कर कही यह बात.

यो यो हनी सिंह ने साझा किया

यह भी पढ़ें: भारत को नंबर वन बनाने के लिए भूषण कुमार के समर्थन में आगे आए ये सितारे

उर्वशी रौतेला ने भी किया ट्वीट,"

बिज़नेस में अग्रणी संगीत कंपनी होने के नाते, टी-सीरीज़ ने फिल्मों और गानों के साथ-साथ एल्बम के साथ भी अपने लिए जगह बना ली है. 13 मार्च 2006 को स्थापित किये गए इसमें 29 उप-चैनल, गाने और फिल्म ट्रेलर शामिल हैं. टी-सीरीज़ पिछले तीन दशकों से संगीत उद्योग का हिस्सा है, जिसके पास भाषाओं और शैलियों में संगीत की एक विस्तृत सूची है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2019 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).