Lock Down in India: टीवी पर फिर लौटेगा रामायण और महाभारत! कोशिशों में जुटी प्रसार भारती

सोशल मीडिया पर मांग उठ रही है कि भारत के मशहूर टीवी शो 'रामायण' और 'महाभारत' को टीवी पर दुबारा प्रसारित किया जाए.

रामायण (Photo Credits: Twitter)

Lock Down in India: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देशभर में 21 दिनों तक लॉक डाउन की घोषणा की है. ऐसे में सभी नागरिकों को घर पर रहने की सलाह दी गई है. इसके चलते लोग भी अब घर पर परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं और मोबाइल, टीवी के माध्यम से अपना मनोरंजन कर रहे हैं. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर मांग उठ रही है कि भारत के मशहूर टीवी शो 'रामायण' (Ramayan) और 'महाभारत' (Mahabharat) को टीवी पर दुबारा प्रसारित किया जाए.

इस बात को लेकर अब प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखकर ने बताया कि इन दोनों ही टीवी शो को दूरदर्शन नेशनल (DD National) पर प्रसारित करने के लिए इसके राईट होल्डर्स से बात की जा रही है. बता दें कि रामायण का निर्माण रामानंद सागर (Ramanand Sagar) ने किया था तो वहीं महाभारत (Mahabharat) का निर्माण बीआर चोपड़ा ने किया था. ये दोनों ही टीवी शो भारत के सबसे मशहूर शोज में से एक रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कपिल गुर्जर मामला: बीजेपी का केजरीवाल सरकार पर बड़ा हमला, प्रकाश जावड़ेकर बोले- बेनकाब हुई AAP, बचाव में उतरे संजय सिंह

एक पत्रकार ने शशि शेखर से इन शोज को वापस टीवी पर लाने की डिमांड के बारे बताया जिसके बाद में उन्होंने खुलासा किया कि इन्हें टीवी पर प्रसारित करने के लिए कोशिशें की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Streaming In India: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

जापान में पीएम सनाए ताकाइची की ऐतिहासिक जीत, एलडीपी गठबंधन को प्रचंड बहुमत; प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

\