किरण खेर को जन्मदिन की बधाई देते हुए अनुपम खेर ने इस बात के लिए मांगी माफी, पढ़ें उनका ये पूरा ट्वीट

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस किरण खेर आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके पति अनुपम खेर ने उन्हें ट्विटर पर विश करते हुए एक खास बात कही है.

अनुपम खेर और किरण खेर (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस किरण खेर (Kirron Kher) आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके पति अनुपम खेर (Anupam Kher) ने उन्हें ट्विटर पर विश करते हुए एक खास बात कही है. अनुपम खेर ने किरण खेर को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनसे माफी भी मांगी है. ये माफी इसलिए मांगी गई क्योंकि अनुपम जन्मदिन के मौके पर उनके साथ मौजूद नहीं हो सके इसलिए.

अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी किरण!! भगवान तुम्हें दुनिया की हर खुशियां दे. तुम्हारी उम्र हो और सदा स्वस्थ रहो. माफ करना तुम चंडीगढ़ में अकेली हो और मैं और सिकंदर खेर तुम्हारे साथ आज मौजूद नहीं हैं. लेकिन हम तुम्हें किस करते हैं. तुमसे जल्द मिलेंगे. प्रेम और दुआएं!

ये भी पढ़ें: अनुपम खेर ने शादी की सालगिरह पर पत्नी किरण खेर के लिए लिखा ये खूबसूरत लव नोट

बर्थडे विश के साथ ही अनुपम ने किरण के साथ अपनी कई पुरानी और यादगार फोटोज को भी शेयर किया है. बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ ही किरण राजनीति में ही काफी सक्रीय रही रही हैं. वो भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं और चंडीगढ़ की सांसद भी हैं. आज उनके जन्मदिन के मौके पर देशभर से उनके चाहनेवाले और उनके शुभचिंतक उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट