Khamma Ghani Song: फिल्म Dono का नया गाना 'खम्मा घनी' हुआ रिलीज, 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म (Watch Video)
राजवीर देओल और पलोमा स्टारर फिल्म दोनो का नया गाना खम्मा घनी रिलीज किया गया जिसे शंकर-एहसान-लॉय ने संगीतबद्ध किया है.
Khamma Ghani Song: राजवीर देओल और पलोमा फिल्म दोनों से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं और अब ये जोड़ी लोगों का दिल भी जीत रही है. इस फिल्म को मशहूर फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या ने निर्देशित किया है. फिल्म का टाइटल ट्रैक दोनों, अग लगदी लोगों का पसंदीदा गाना बन चुका है और अब, फिल्म का नया गाना खम्मा घनी रिलीज किया गया जिसे शंकर-एहसान-लॉय ने संगीतबद्ध किया है. PM Modi Pays Tribute to Lata Didi: पीएम मोदी ने लता दीदी की जयंती पर उन्हें किया याद , कहा - उनका संगीत भारतीय संस्कृति में एक विशेष स्थान रखेगा!
दोनों के गाने दर्शकों को पहले से पसंद आ रहे हैं, और खम्मा घनी सॉन्ग में एक जबरदस्त आकर्षण है. इस गाने को शिवम महादेवन और श्रेया घोषाल ने स्वरबद्ध किया है. गाने के राजस्थानी वाइब्स नजर आ रहे हैं. गाने को वाईब्स को ध्यान में रखते हुए फिल्म टीम ने इस गाने को जयपुर के एक कॉलेज में लॉन्च किया.
देखें गाना:
खम्मा घनी को शंकर-एहसान-लॉय ने संगीतबद्ध किया है, जबकि गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं. गाने को कोरियोग्राफ विजय गांगुली ने किया है. दोनों टीम ने जब जयपुर में गाना लॉन्च किया तो भीड़ ने जबरदस्त हंगामा और उत्साह देखा गया. खैर तालियों की गड़गड़ाहट से यह बात तो स्पष्ट होती है कि खम्मा घनी बहुत जबरदस्त सॉन्ग है.
राजश्री प्रोडक्शन के 76 साल पूरे हो चुके हैं, और दोनों यह राजश्री की सेलिब्रेशन फिल्म है. देश का सबसे पुराना प्रोडक्शन हाउस अपनी विरासत को आगे बढ़ा रहा है क्योंकि अब राजश्री की चौथी पीढ़ी और इसके कमान को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमा में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

