Katrina Kaif Birthday: विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना के जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, बोले - 'तुम्हारे साथ यादें सजोना मेरी जिंदगी का पसंदीदा काम' (View Pics)
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके पति विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है.
Katrina Kaif Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके पति विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है. विक्की ने कैटरीना के साथ अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “तुम्हारे साथ यादें सजोना मेरी जिंदगी का पसंदीदा काम है. हैप्पी बर्थडे माई लव.”
विक्की के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. फैंस इस कपल की केमिस्ट्री को देखकर काफी खुश हैं. विक्की और कैटरीना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं.
विक्की ने कैटरीना पर बरसाया प्यार:
View this post on Instagram
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. दोनों ने साल 2021 में शादी की थी. शादी के बाद से दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.विक्की के पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. फैंस इस कपल को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनकी जोड़ी को हमेशा खुश रहने की दुआएं दे रहे हैं. विक्की और कैटरीना की जोड़ी बॉलीवुड में एक मिसाल है. दोनों एक-दूसरे के लिए कितना प्यार करते हैं, यह उनके सोशल मीडिया पोस्ट से साफ झलकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

