बॉलीवुड

Karishma Kapoor के Birthday पर उमड़ा बहन Kareena Kapoor का प्यार, Video शेयर कर कहा- हैप्पी बर्थडे

बॉलीवुड में प्यार से 'लोलो' के नाम से मशहूर करिश्मा कपूर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके तमाम चाहनेवाले, दोस्त और फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए विश कर रहे हैं. करिश्मा ने अपने परिवार के साथ अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की शुरुआत की है और उनके फैमिली मेंबर्स भी उनके इस दिन को खास बनाने में जुटे हुए हैं.

Karishma Kapoor के Birthday पर उमड़ा बहन Kareena Kapoor का प्यार, Video शेयर कर कहा- हैप्पी बर्थडे
करीना कपूर और करिश्मा कपूर (Photo Credits: Instagram)

Happy Birthday Karisma Kapoor: बॉलीवुड में प्यार से 'लोलो' (Lolo) के नाम से मशहूर करिश्मा कपूर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके तमाम चाहनेवाले, दोस्त और फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए विश कर रहे हैं. करिश्मा ने अपने परिवार के साथ अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की शुरुआत की है और उनके फैमिली मेंबर्स भी उनके इस दिन को खास बनाने में जुटे हुए हैं.

करिश्मा कपूर को बर्थडे विश करते हुए बहन करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने आज इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने उनके साथ बचपन से लेकर अब तक की अपनी फोटोज को शेयर किया है. इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "सबसे बहादुर, मजबूत और सबसे कीमती महिला जिसे मैं जानती हूं...मेरी बहन, मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी दूसरी मां और हमारे परिवार का केंद्र. चाइनीज फ़ूड का सवाद तब बढ़ जाता है जब मैं इसे तुम्हारे साथ एन्जॉय करती हूं. मैं तुम्हें बेहद प्यार करती हूं. कभी कभी मैं ये भी सोचती हूं कि बड़ी बहन कौन है और सबसे अच्छी बात ये है कि तुम हो. मेरी लोलो."

ये भी पढ़ें: Happy Birthday Karisma Kapoor: बॉलीवुड की लोलो उर्फ करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर अमृता अरोड़ा ने स्पेशल फोटो पोस्ट कर दी बधाई

करीना इस पोस्ट के लिए उनका आभार जताते हुए करिश्मा ने लिखा, "ये बेहद पसंद आया. धन्यवाद मेरी बेबी सिस्टर." करीना के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मनीष मल्होत्रा और मलाइका अरोड़ा समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने करिश्मा को जन्मदिन की बधाई दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2021 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).