Happy Birthday Karisma Kapoor: बॉलीवुड की लोलो उर्फ करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर अमृता अरोड़ा ने स्पेशल फोटो पोस्ट कर दी बधाई
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. करिश्मा आज 47 वर्ष की हो चली हैं. इस खास मौके पर उनके तमाम फैंस और शुभचिंतक उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई संदेश भेज रहे हैं.
Happy Birthday Karisma Kapoor: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. करिश्मा आज 47 वर्ष की हो चली हैं. इस खास मौके पर उनके तमाम फैंस और शुभचिंतक उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई संदेश भेज रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी सहेली अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) ने भी सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी स्पेशल फोटो पोस्ट करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है.
अमृता ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो करिश्मा, करीना कपूर (Kareena Kapoor) और अपनी सहेली संग पोज करती हुई नजर आईं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी डार्लिंग करिश्मा कपूर! तुम इसी तरह से चमकती रहो जैसे एक खूबसूरत विंटेज वाइन." इस फोटो पर कमेंट करते हुए करिश्मा ने हार्ट इमोजी पोस्ट की है. वहीं सैफ अली खान की बहन सबा अली खान पटौदी ने हार्ट इमोजी पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.
View this post on Instagram
गौरतलब है कि कोरोना के चलते करिश्मा ने घर पर अपने परिवार के साथ ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai के बाद Karisma Kapoor की हमशक्ल की Photos और Videos हुई Viral, हुबहू एक्ट्रेस की कार्बन कॉपी है ये महिला
बात करें करिश्मा की पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने साल 2014 में अपने पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था. इसके बाद से ही वो अपने बेटे कियान राज कपूर और बेटी समायरा कपूर का सिंगल मदर के रूप में ख्याल रख रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2021 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

