KRK Arrested: कमाल आर खान गिरफ्तार, मुंबई की रिहायशी इमारत पर 4 गोलियां चलाने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल आर खान को मुंबई पुलिस ने ओशिवारा की एक रिहायशी इमारत पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किया है.
- Read in
- English
मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने शनिवार सुबह अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल आर खान (Kamaal R Khan) यानी केआरके (KRK) को उपनगरीय अंधेरी (Andheri) के ओशिवारा (Oshiwara) इलाके में हुई एक फायरिंग (Firing) की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई 18 जनवरी की रात हुई उस घटना के बाद की गई है, जिसमें एक रिहायशी इमारत की दिशा में चार राउंड गोलियां चलाई गई थीं. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान खान ने हथियार चलाने की बात स्वीकार की है, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया. यह भी पढ़ें: Salman Khan Delhi HC Notice: सलमान खान के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
मैंग्रोव की ओर फायरिंग का दावा
जांच अधिकारियों को दिए अपने बयान में कमाल आर खान ने दावा किया कि उन्होंने किसी को नुकसान पहुंचाने के इरादे से गोलियां नहीं चलाई थीं. खान का कहना है कि उन्होंने अपने घर के पास स्थित मैंग्रोव (झाड़ियों) वाले क्षेत्र की ओर फायरिंग की थी. ओशिवारा पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है.
सोसाइटी की बालकनी में मिलीं गोलियां
पुलिस को ओशिवारा स्थित नालंदा सोसाइटी से दो गोलियां बरामद हुई हैं. इनमें से एक गोली इमारत की दूसरी मंजिल पर और दूसरी चौथी मंजिल पर मिली. सूत्रों के मुताबिक, जिन फ्लैट्स में गोलियां मिलीं, उनमें से एक राइटर-डायरेक्टर और दूसरा एक मॉडल का है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन रिहायशी इलाके में अचानक हुई इस फायरिंग से वहां रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई थी.
घर के सामने से चली गोली, फोरेंसिक जांच शुरू
जांच में यह सामने आया है कि केआरके का बंगला नालंदा सोसाइटी के ठीक सामने स्थित है. फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद संकेत दिया कि गोलियां संभवतः खान के आवास से ही चलाई गई थीं. केआरके का दावा है कि उनके पास इस हथियार का लाइसेंस है. हालांकि, पुलिस लाइसेंस के विवरण और उसकी वैधता की पुष्टि कर रही है. यह भी पढ़ें: गायक Palaash Muchhal पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप, सांगली पुलिस ने शुरू की जांच
फायरिंग का मकसद अब भी स्पष्ट नहीं
पुलिस ने केआरके को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है. हालांकि, अभिनेता ने फायरिंग क्यों की और इसके पीछे उनका क्या मकसद था, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है. पुलिस इस पहलू की गहराई से जांच कर रही है कि क्या यह केवल लापरवाही थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2026 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

