Johnny Lever ने बच्चों के साथ मिलकर किया धमाकेदार डांस, सोशल मैसेज देते हुए कहा- डोंट टच मी
जॉनी के दोनों बच्चे इंस्टाग्राम पर आए दिन वीडियो शेयर करते रहते हैं. लेकिन अब ये तीनों पहली बार साथ नजर आए हैं. जहां ये सभी डांस करते दिखाई दे रहे हैं.
बॉलीवुड के शानदार कॉमेडियन जॉनी लीवर (Johnny Lever) अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को एंटरटेन करते आ रहे हैं. फिल्मों में अपने फैंस को हमेशा गुदगुदाने वाले जॉनी लीवर अब सोशल मीडिया के जरिये भी फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं. ऐसा ही कारनामा वो एक बार फिर करते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बच्चों के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल वीडियो में जॉनी अपनी बेटी जेमी और बेटे जेसी के साथ डोंट टच मी (Don't Touch Me) गाने पर डांस कर रहे हैं. तीनों का ये डांस बेहद ही मजेदार है.
दरअसल इस गाने को शेयर ने करते हुए जॉनी लीवर ने लिखा कि डोंट टच मी, जब तक आपने वैक्सीन नहीं ली है. बच्चों के साथ जॉनी का ये वीडियो बेहद ही कमाल का है. तीनों की मस्ती देखते ही बन रही है. आप भी देखिए इनका ये मस्ती भरा डांस.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि जॉनी के दोनों बच्चे इंस्टाग्राम पर आए दिन वीडियो शेयर करते रहते हैं. लेकिन अब ये तीनों पहली बार साथ नजर आए हैं. वर्कफ्रंट की बता करें जॉनी लीवर आखिरी बार वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कूली नंबर 1 में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को काफी इम्प्रेस किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2021 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

