एक बार फिर चर्चा में आई सिंगर Ranu Mondal, वायरल गाने Manike Mage Hithe को गाया अपने अंदाज में
मानिके मगे हिते गाने को श्रीलंकन सिंगर योहानी दिलोका डी सिल्वा ने गाया है. उनके इस गाने श्रीलंका और इंडिया में धूम मचा रखी हैं. इस गाने को यूट्यूब पर 91 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. जिसके बाद अब रानू मंडल इस गाने को गुनगुनाती दिखाई दे रही हैं.
सिंगर रानू मंडल (Ranu Mondal) का नाम आज शायद ही कोई नहीं जानता होगा. 2 साल पहले रेल्वे स्टेशन पर एक प्यार का नगमा गाकर रानू मंडल रातोंरात इंटरनेट सनसनी बन गई थी. लेकिन अब वो एक बार फिर चर्चा में हैं. जिसकी वजह है उनका नया वीडियो. जिसमें वो श्रीलंकन गाने मानिके मगे हिते गाने (Manike Mage Hithe) को गाती दिखाई दे रही हैं. जी हां, वायरल सिंगर की जुबानी इस वायरल गाने का वीडियो अब धूम मचाता दिखाई दे रहा है. इस गाने को रानू ने अपने ही अंदाज में गाया है. ये वीडियो अब वायरल होता दिखाई दे रहा है.
आपको बता दे कि मानिके मगे हिते गाने को श्रीलंकन सिंगर योहानी दिलोका डी सिल्वा ने गाया है. उनके इस गाने श्रीलंका और इंडिया में धूम मचा रखी हैं. इस गाने को यूट्यूब पर 91 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. जिसके बाद अब रानू मंडल इस गाने को गुनगुनाती दिखाई दे रही हैं. आप भी देखिए वीडियो.
आपको बता दे कि रानू मंडल का गाना वायरल होने के बाद उन्हें म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने मौका दिया. हिमेश के उनके साथ ‘तेरी मेरी कहानी’ रिकॉर्ड किया. उसके बाद दोनों ने हैप्पी हार्डी एंड हीर में आदत और आशिकी में तेरी 2.0 गाने भी गाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

