Manike Mage Hithe Arabic Version: श्रीलंकन सॉन्ग 'मणिके मगे हिथे' का अरबी वर्जन हुआ वायरल, गाना सुनकर खुश हुए नेटिज़न्स, (Watch Video)
काफी अरसे हो गए हैं, लेकिन 'मणिके मगे हिथे' के प्रति दीवानगी अभी भी कम नहीं हुई है. श्रीलंकाई सिंगर योहानी दिलोका डी सिल्वा (Yohani Diloka De Silva) द्वारा गाया गया गाना अभी भी इंटरनेट पर राज कर रहा है और ट्रेंड बना रहा है. पिछले कुछ महीनों में, कई मशहूर हस्तियों और नेटिज़न्स ने समान रूप से गाने पर डांस वीडियो शायर किए जो लोगों को काफी पसंद आए....
Manike Mage Hithe Arabic Version: काफी अरसे हो गए हैं, लेकिन 'मणिके मगे हिथे' के प्रति दीवानगी अभी भी कम नहीं हुई है. श्रीलंकाई सिंगर योहानी दिलोका डी सिल्वा (Yohani Diloka De Silva) द्वारा गाया गया गाना अभी भी इंटरनेट पर राज कर रहा है और ट्रेंड बना रहा है. पिछले कुछ महीनों में, कई मशहूर हस्तियों और नेटिज़न्स ने समान रूप से गाने पर डांस वीडियो शायर किए जो लोगों को काफी पसंद आए. गाने की व्यापक लोकप्रियता का लाभ उठाते हुए, कई कलाकारों और संगीत प्रेमियों ने इसे अन्य भाषाओं जैसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और बांग्ला आदि में भी रूपांतरित किया है. कुछ दिनों पहले गाने का एक अरबी संस्करण यूट्यूब पर जारी किया गया था, और अब यह इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. 1 मिनट 30 सेकंड के वीडियो को मारवा खलील ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर नेटिज़न्स को मंत्रमुग्ध कर दिया है. यह भी पढ़ें: Manike Mage Hithe Bhojpuri Version: बिहारी सिंगर ने श्रीलंकन गाना 'मणिके मगे हिते' का गाया भोपुरी वर्जन, वीडियो हुआ वायरल
शेयर किए जाने के बाद से वीडियो वायरल हो गया है, जिसे नेटिज़न्स से बहुत प्यार मिल रहा है. 5 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 15 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है और कई कमेंट्स आ चुके हैं.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
Manike Mage Hithe कई कंटेंट क्रिएटर्स और कलाकारों के लिए वरदान बनकर आया है, क्योंकि वायरल गाने पर उनके प्रदर्शन ने उन्हें तुरंत सुर्खियों में ला दिया है. इससे पहले, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, परिणीति चोपड़ा, टाइगर श्रॉफ, रणविजय सिंह, नेहा कक्कड़ और यशराज मुखाटे जैसी कई हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके वीडियो साझा किए, जहां उन्हें इस गाने की ताल पर थिरकते देखा जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2021 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

