मनोरंजन

Manike Mage Hithe Bhojpuri Version: बिहारी सिंगर ने श्रीलंकन गाना 'मणिके मगे हिते' का गाया भोपुरी वर्जन, वीडियो हुआ वायरल

यदि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपने कई वीडियो और इंस्टाग्राम रीलों के बैकग्राउंड ट्रैक के रूप में मधुर गीत, 'माणिके मगे हिते' को सुना होगा. इस आकर्षक गाने ने श्रीलंका और भारत दोनों में सनसनी मचा दी है और इन दिनों हर किसी की जुबान पर है. कई मशहूर हस्तियों और नेटिज़न्स ने समान रूप से 'मानिके मगे हिते' पर नाचते हुए वीडियो साझा किए हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर बहुत प्यार और सराहना मिल रही है.

Manike Mage Hithe Bhojpuri Version: बिहारी सिंगर ने श्रीलंकन गाना 'मणिके मगे हिते' का गाया भोपुरी वर्जन, वीडियो हुआ वायरल
Manike Mage Hithe Bhojpuri Version (Photo Credits: Youtube)

Manike Mage Hithe Bhojpuri Version: यदि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपने कई वीडियो और इंस्टाग्राम रीलों के बैकग्राउंड ट्रैक के रूप में मधुर गीत, 'माणिके मगे हिते' को सुना होगा. इस आकर्षक गाने ने श्रीलंका और भारत दोनों में सनसनी मचा दी है और इन दिनों हर किसी की जुबान पर है. कई मशहूर हस्तियों और नेटिज़न्स ने समान रूप से 'मानिके मगे हिते' पर नाचते हुए वीडियो साझा किए हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर बहुत प्यार और सराहना मिल रही है. श्रीलंकाई संगीतकार योहानी दिलोका डी सिल्वा (Yohani Diloka de Silva) और रैपर सतीशन (Satheeshan) द्वारा प्रस्तुत इस गाने को रिलीज होने के बाद से अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. गीत की व्यापक लोकप्रियता का लाभ उठाते हुए, कई कलाकारों ने इसे अन्य भाषाओं जैसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और बांग्ला वर्जन में भी गाया है. तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इसमें पीछे कैसे रह सकती है. रविवार को गाने का एक भोजपुरी वर्जन यूट्यूब पर रिलीज किया गया और अब यह इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: वायरल श्रीलंकन गाने माणिके मगे हिते को अब आसानी से समझ सकते हैं यूजर्स, Manike Mage Hithe Hindi Lyrics के साथ वीडियो हुआ रिलीज

इस भोजपुरी संस्करण वर्जन को रैपर बिहारी जिप्सी सोल (Bihari Gypsy Soul) द्वारा कंपोज्ड किया गया है और गाने को ऋषि, अभिषेक और जिप्सी सोल ने लिखा है. 3 दिन पहले शेयर किए गए गाने को सोशल मीडिया पर ख़ूब पसंद किया जा रहा है.कई लोगों ने इस वर्जन की सराहना की है. "जबरदस्त है सर," एक यूजर ने लिखा, जबकि दूसरे ने कमेंट किया, "मस्त भाई...आप हमें गौरवान्वित करते हैं..."

देखें वीडियो:

इससे पहले, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, परिणीति चोपड़ा, टाइगर श्रॉफ, रणविजय सिंघा, नेहा कक्कड़ और यशराज मुखाटे जैसी कई हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके वीडियो साझा किए, जहां उन्हें इस गाने की ताल पर थिरकते देखा जा सकता है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, 'मानिके मगे हिते' के मूल गायक, योहानी जल्द ही सुपरमून #NowTrending नामक एक कार्यक्रम में भारत में प्रदर्शन करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2021 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).