Funny Video: मणिके मगे हिथे गाने की कोशिश में शख्स ने गाया अंट शंट, वीडियो देख लोट पोट हुए नेटीजंस
मणिके मगे हिथे (Manike Mage Hithe) गाना आए काफी आरसा हो चुका है, लेकिन माणिके मगे हिते के प्रति लोगों की दीवानगी थमने का नाम ही नहीं ले रही है. श्रीलंकाई गायक योहानी दिलोका डी सिल्वा द्वारा गाया गया गाना अभी भी इंटरनेट पर ट्रेन्ड कर रहा है और ऑनलाइन पसंद किया जा रहा है रहा है....
Funny Video: मणिके मगे हिथे (Manike Mage Hithe) गाना आए काफी आरसा हो चुका है, लेकिन माणिके मगे हिते के प्रति लोगों की दीवानगी थमने का नाम ही नहीं ले रही है. श्रीलंकाई गायक योहानी दिलोका डी सिल्वा द्वारा गाया गया गाना अभी भी इंटरनेट पर ट्रेन्ड कर रहा है और ऑनलाइन पसंद किया जा रहा है रहा है. गाने की व्यापक लोकप्रियता का फायदा उठाते हुए कई कलाकारों और संगीत प्रेमियों ने वायरल गाने की अपनी खुद की धुन तैयार की है. अब, एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी को लोकप्रिय गीत को अपने अंदाज में गाते हुए देखा जा सकता है. यह भी पढ़ें: Funny Video: 'काट के कलेजा दिखा देंगे' गाने पर लड़की बना रही थी वीडियो, अचानक लगा चपेट, लोगों ने पूछा मम्मी आ गई का? तुम मार खा गई क्या? देखें वीडियो
वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गाने के बोल गाने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है, जबकि बैकग्राउंड में भी यह गाना बज रहा है. यह देखते हुए कि वह शब्दों को नहीं समझता है, वह मनहारी के बजाय लगातार 'मदारी' कहते हुए शब्दों को दोहराने की पूरी कोशिश करता है. जिस तरह से वह मजेदार तरीके से गाना गाने की कोशिश करते हैं, उसे देख कर लोग लोट पोट हो रहे हैं.इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर गिड्डे नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा है, "रानू मंडल के बाद अब ये नया टैलेंट."
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग हंस रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 15 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और यूजर्स कमेंट सेक्शन को हंसी के इमोजी से भर रहे हैं. एक यूजर ने मजाक में कहा, 'हिमेश रेशमिया आपकी लोकेशन जानना चाहते हैं,' वहीं दूसरे ने लिखा, 'रानू मंडल के साथ collaboration करवाओ. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,'बरो आप GB रोड आ रहे हो.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2021 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

