International Yoga Day 2020: बिपासा बसु, मलाइका अरोड़ा सहित तमाम बॉलीवुड सितारों ने योगा डे के मौके पर दिया ये ख़ास संदेश
योग दिवस के मौके पर तमाम सेलेब्स योग दिवस की बधाई देते दिखाई दिए. तापसी पन्नू, रकुल प्रीत, निम्रत कौर और मलाइका अरोड़ा जैसे सेलेब्स ने योग दिवस के मौके पर ख़ास संदेश देते दिखाई दिए.
आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 मनाया जा रहा है. पिछले कुछ महीने में कोरोना वायरस और दूसरों मुद्दों को लेकर जो नकारात्मकता फैली है. उस माहौल में योग ही सबसे अच्छा तरीका उससे बचकर रहने का. बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर योग करते हैं. इससे खुद को ना केवल मेंटली बल्कि फिजिकली भी फिट रखा जा सकता है. ऐसे में योग दिवस के मौके पर तमाम सेलेब्स योग दिवस की बधाई देते दिखाई दिए. तापसी पन्नू, रकुल प्रीत, निम्रत कौर और मलाइका अरोड़ा जैसे सेलेब्स ने योग दिवस के मौके पर ख़ास संदेश देते दिखाई दिए.
बिपाशा बासु, मलाइका अरोड़ा, तापसी पन्नू सहित एक्ट्रेस ने अपने फोटो शेयर करने के साथ लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा.
बिपासा ने लिखा कि - अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं. हार्वर्ड की नई स्टडी में पाया गया है कि योग सही मायनों में आपको रिलैक्स करने में सबसे ज्यादा कारगर है.
मलाइका अरोड़ा ने लिखा कि लोग मुझे जानते है. मेरे लिए हर दिन इंटरनेशनल योग दिवस है.
तापसी पनु, रकुल प्रीत, निम्रत कौर ने भी फोटो शेयर कर योग दिवस पर ये बातें कही.
तापसी पनु
रकुल प्रीत
योग भारत की तरफ से दुनिया के लिए वरदान है. जिसे पूरे विश्व ने दिल खोलकर अपनाया है. प्रतिदिन योग करने से ना केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी खुद को फिट रख सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

