भारत की हार के बाद स्टेडियम में फैंस ने लगाए अनुष्का भाभी जिंदाबाद के नारे, देखते रह गए विराट कोहली

न्यूजीलैंड के साथ पहले वनडे मुकाबले में हारी टीम इंडिया तो मैदान पर गूंजा ‘अनुष्का भाभी जिंदाबाद’ का नारा, देखें वीडियो

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Image Credit: Instagram)

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच हुए पहले वनडे मुकाबले में मेजबान ने टीम इंडिया (Team India) को 4 विकेट से मात दी. जिसके बाद भारत को बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे. ऐसे में विराट की सेना के पास अब करो और मरो वाली स्थिति बनी हुई है. खैर ये तो हुई मैच की बात लेकिन पहले मुकाबले में हार के बाद स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ जिसने खबरें बना दी. क्योंकि मैदान पर अनुष्का भाभी जिंदाबाद के नारे लगते दिखाई दिए. दरअसल अब से पहले जब भी टीम इंडिया मैच हारती रही उसका ठिकरा कई बार विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के सिर फटते हुए दिखाई दिया है. क्योंकि अनुष्का कई बार विराट के साथ टीम इंडिया के दौरे पर रहती हैं ऐसे में फैंस हार का जिम्मा अनुष्का पर डालते रहे हैं. लेकिन इस बार कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक फैन अनुष्का भाभी कहकर जोर जोर से चिल्ला रहा है जबकि साथ मौजूद लोग उसके साथ जिंदाबाद के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं. मैच खत्म होने के बाद जब विराट कोहली टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ लौट रहे होते हैं तभी ये फैंस अनुष्का भाभी जिंदाबाद के नारे लगाते दिखाई दिए. आप भी देखिए ये वीडियो.

आपको बता दे कि अनुष्का शर्मा की आखिरी फिल्म जीरो साल 2018 में रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. इसके बाद से ही अनुष्का की किसी नई फिल्म का ऐलान नहीं हुआ. हालांकि वो इस दौरान विराट कोहली के साथ टीम इंडिया के कई महत्त्वपूर्ण दौरों पर मौजूद रही.

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli-Anushka Visit Radha Vatika Ashram: वृंदावन के राधा वाटिका आश्रम पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग में हुए शामिल; देखें VIDEOS

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद, राधा वाटिका आश्रम के वीडियो हुए वायरल

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड