Hrithik Roshan की एक्स-वाइफ Sussanne Khan रुमर्ड बॉयफ्रेंड Arslan Goni को ऐसे कर रही हैं काम में सपोर्ट, पढ़े डिटेल्स
ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान को लेकर चर्चा है कि वो बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट एली गोनी के भाई अरसलान गोनी को डेट कर रही हैं. सोशल मीडिया पर सुजैन और एली के कई फोटोज देखने को मिले हैं जिसमें ये दोनों साथ पार्टी करते नजर आते हैं.
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) को लेकर चर्चा है कि वो बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट एली गोनी (Ali Goni) के भाई अरसलान गोनी (Arsalan Goni) को डेट कर रही हैं. सोशल मीडिया पर सुजैन और एली के कई फोटोज देखने को मिले हैं जिसमें ये दोनों साथ पार्टी करते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर सुजैन अक्सर अरसलान के पोस्ट्स पर कमेंट करती नजर आती हैं.
अरसलान के लेटेस्ट सोशल मीडिया पर सुजैन ने कमेंट किया है जिसे देखकर मालूम होता है कि वो भी उनके आगामी प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्हें भरपूर सपोर्ट भी कर रही हैं. अरसलान ने हाल ही में अपनी फिल्म 'मैं हीरो बोल रहा हूं' का टीजर शेयर किया है जिसपर सुजैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये सुपर कूल लग रहा है!!! मैं इसे देखने का इंतजार कर रही हूं."
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरसलान और सुजैन की एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मुलाकात हुई थी और ये दोनों एक दूसरे को पिछले 6 महीने से जाते हैं. सोशल मीडिया पर इनकी कई सारी फोटोज देखने को मिली है जिसमें ये अपने गैंग के साथ एन्जॉय करते नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें: Hrithik Roshan अपने बच्चों और एक्स वाइफ सुजैन के साथ पहुंचे फिल्म देखने, Photos आई सामने
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2021 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

