Hathras Gangrape Case: प्रियंका चोपड़ा ने की हाथरस गैंगरेप में न्याय की मांग, पूछा- और कितनी निर्भया?

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी बात रखते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा. जिसमें एक्ट्रेस ने बर्बरता की निंदा करते हुए पूछा कि ऐसी घटना बार बार क्यों हो रही है.

प्रियंका चोपड़ा (Image Credit: Instagram)

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता (Hathras Gangrape Case) की मौत के बाद से ही हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है. लोग लगातार मामले में जांच की मांग कर रहें हैं. बॉलीवुड सितारें भी सोशल मीडिया पर इस बर्बरता की आलोचना कर चुके हैं. ऐसे में अब इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी बात रखते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा. जिसमें एक्ट्रेस ने बर्बरता की निंदा करते हुए पूछा कि ऐसी घटना बार बार क्यों हो रही है. हमेशा महिलाएं और युवतियां ही क्यों रेप का शिकार होती हैं. ये नफरत क्यों हैं? क्या माता-पिता अपने लड़कों को ऐसे बढ़ा रहें हैं? क्या कानून को चीख सुनाई नहीं देती? और कितनी निर्भया? और कितने साल?

आपको बता दे कि इससे पहले अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, जावेद अख्तर, रितेश देशमुख जैसे तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर घटना के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया और न्याय की मांग की.

इस मामले पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपना क्रोध व्यक्त करते हुए ट्विटर लिखा, "बेहद क्रोधित और निराश हूं! हाथरस गैंगरेप में ऐसी क्रूरता. ये कब रुकेगी? हमारे कानून को इतना कड़ा बनाना होगा कि बलात्कार की सोच से भी ऐसे अपराधी डर के मारे थरथराएं! इन्हें फांसी की सजा दो. अपनी बहन और बेटियों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाए क्योंकि इतना तो हम कर ही सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड