हार्दिक पांड्या ने अपनी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक के लिए रखी गोद भराई की रस्म, सामने आई ये फोटो

सर्बियाई डांसर व अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या मिलकर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं. ये दोनों इस पल का खूब आनंद उठा रहे हैं. नताशा

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक (Photo Credits: Instagram)

सर्बियाई डांसर व अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मिलकर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं. ये दोनों इस पल का खूब आनंद उठा रहे हैं. नताशा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. नताशा ने अपनी गोद भराई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिसमें उन्हें एक हरे रंग के शॉर्ट ड्रेस में देखा जा सकता है. तस्वीर में हार्दिक भी ब्लैक आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं.

नताशा ने एक ग्लोब और हार्ट ईमोजी के साथ इस तस्वीर को पोस्ट की है. साल 2013 में आई फिल्म 'सत्याग्रह' में एक डांस नंबर से नताशा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और बाद में वह 'एक्शन जैक्सन' (2014), 'फुकरे रिटर्न्‍स' (2017) जैसी फिल्मों में भी नजर आईं.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बनने वाले हैं पिता, मंगेतर नताशा स्टेनकोविक की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी जानकारी (See Pics)

वह रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के आठवें सीजन में भी शामिल हो चुकी हैं. साल की शुरुआत में हार्दिक ने सोशल मीडिया के जरिए नताशा संग अपनी सगाई का ऐलान किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड