Ganesh Chaturthi 2025: GSB बप्पा के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या, गणपति पंडाल से सामने आया वीडियो
जीएसबी गणपति के दर्शन करने पहुंचे ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या (Photo: Insta|gsbsevamandalmumbai )

गणेश चतुर्थी 2025 के पावन अवसर पर ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ मुंबई के प्रसिद्ध GSB गणपति पंडाल में बाप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची. मां-बेटी को वहां मौजूद मीडिया ने कैमरे में कैद कर लिया. कुछ ही देर में उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. ऐश्वर्या इस मौके पर एक सादे लेकिन बेहद खूबसूरत सफेद एथनिक सूट में नजर आईं. उनकी लुक को छोटी सी बिंदी और बोल्ड लाल लिपस्टिक ने और भी खास बना दिया. वहीं आराध्या ने एक पीले रंग का ट्रेडिशनल कुर्ता सेट पहना था, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं. पंडाल में मां-बेटी को श्रद्धा से हाथ जोड़ते, भक्तों का अभिवादन करते और कुछ फैंस के साथ सेल्फी लेते भी देखा गया. यह भी पढ़ें: Bollywood Producer Prem Sagar Passes Away: रामायण सीरियल के निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, 84 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

GSB बप्पा के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या

ऐश्वर्या राय बच्चन ने जीएसबी गणेशोत्सव 2025 का दौरा किया

जीएसबी सेवा मंडल में दिखीं ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या