Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 3rd T20I Match Toss WInner Prediction: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 1 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले को जीतकर पाकिस्तान की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Aga) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Live Score Update: बुलावायो में टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 198 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से कप्तान सलमान आगा ने सबसे ज्यादा 76 रनों की शानदार पारी खेली.
दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नमैन, कूपर कोनोली, सीन एबॉट और एडम ज़म्पा ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 199 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 15.4 ओवर में महज 108 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद और शादाब खान ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप मजबूत नजर आती है. इस टीम में फखर जमान, सईम अयूब और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छी फॉर्म में हैं. हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को नजरअंदाज किया गया है. शादाब खान को इस सीरीज में मौका दिया गया है. वहीं, शाहीन, नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर तेज बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे.
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 16 और पाकिस्तान ने 15 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा. हालिया फॉर्म की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले लगातार पांच टी20 इंटरनेशनल जीते हैं. नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. इसी वजह से मिशेल मार्श की कप्तानी वाली टीम को इस मैच में फेवरेट माना जा रहा है.
टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 1 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाज़ों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है. यहां अब तक खेले गए 34 टी20 मैचों में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों ने 20 बार जीत दर्ज की है, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 मुकाबले जीते गए हैं. यह हाई-स्कोरिंग मैदान है, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन है. इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड ने 2022 में 209/3 बनाया था, जबकि सबसे बड़ा सफल रन चेज़ पाकिस्तान ने 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ 197/3 का किया. शुरुआती ओवरों में तेज़ गेंदबाज़ों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन सीरीज़ का सबसे अहम फैक्टर ओस रहने वाली है. जनवरी के महीने में भारी ओस की संभावना लगभग तय मानी जा रही है, जिससे दूसरी पारी में गेंद गीली और फिसलन भरी हो सकती है. इससे गेंदबाज़ों को परेशानी और बल्लेबाज़ों को फायदा मिलने की उम्मीद है.
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया में कौन होगा टॉस का बॉस? (AUS vs PAK Toss Winner Prediction)
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पिछले 32 मैच में पाकिस्तान ने 20 टॉस जीते हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 11 महज बार टॉस अपने नाम किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस जीत सकती हैं. टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों पर आधारित है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs AUS 3rd T20I Match Playing Prediction)
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद.
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, मिच ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मैट कुह्नमैन, एडम ज़म्पा, बेन ड्वारशुइस.
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY