बॉलीवुड

Farah Khan's Twitter account gets hacked: फराह खान का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

फराह खान ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए बताया कि मेरा ट्विटर अकाउंट कल शाम हैक हो गया है. प्लीज आप किसी भी तरह का जवाब ना दे. उस अकाउंट से आने वाला मैसेज एक हैक हो सकता है.

Farah Khan's Twitter account gets hacked: फराह खान का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
फराह खान (Photo Credits: Twitter)

Farah Khan's Twitter account gets hacked: बॉलीवुड सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट का हैक होना कोई नई बात नहीं हैं. तमाम बड़े छोटे सितारें के अकाउंट हैक होते रहे है. ऐसे में बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) का ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया है. इस बात की जानकारी खुद फराह खान ने दी है. फराह ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है. फराह ने बताया कि उनका ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था. जिसमें उनका इंस्टा अकाउंट तो रिवकर हो चुका है लेकिन ट्विटर अभी तक रिकवर नहीं हो पाया है.

फराह खान ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए बताया कि मेरा ट्विटर अकाउंट कल शाम हैक हो गया है. प्लीज आप किसी भी तरह का जवाब ना दे. उस अकाउंट से आने वाला मैसेज एक हैक हो सकता है. इसके साथ ही फराह ने लिखा कि उनका इंस्टा पर हैक हुआ था. जिसके चलते कई सारी तस्वीरें गायब हो गई हैं. लेकिन हमने इंस्टा अकाउंट को रिकवर कर लिया है. शुक्रिया मेरे कंप्यूटर इंजिनियर शिरीष कुंदर. उम्मीद है ट्विटर अकाउंट भी रिकवर हो जाए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

आपको बता दे कि इससे पहले अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, श्रुति हसन, अनुमप खेर, शाहिद कपूर, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, ऋतिक रोशन जैसे तमाम सितारों के अकाउंट हैक हो चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2020 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).