बॉलीवुड

Drugs Case: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को नारकोटिक्स विभाग ने भेजा समन, ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ!

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को नारकोटिक्स विभाग ने समन भेजकर ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए तलब किया है. आज एनसीबी की टीम ने मुंबई में इस मशहूर टीवी कपल के घर पर रेड किया जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

Drugs Case: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को नारकोटिक्स विभाग ने भेजा समन, ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ!
भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Photo Credits: Instagram)

Drugs Case: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को नारकोटिक्स विभाग ने समन भेजकर ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए तलब किया है. आज एनसीबी की टीम ने मुंबई में इस मशहूर टीवी कपल के घर पर रेड किया जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में नारकोटिक्स विभाग की टीम सख्ती से छानबीन में लगी हुई है और इसमें अब तक कई बड़े खुलासे भी हो चुके हैं.

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अक्सर कॉमेडी शोज में अपने मनोरंजक अंदाज के चलते से दर्शकों का दिल जीतते आए हैं. आज उनके घर एनसीबी की छापेमारी की खबर मिलने के बाद उनके तमाम छानेवाले और फैंस भी दंग हैं.

ये भी पढ़ें: NCB Raids Comedian Bharti Singh’s House: कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यरो की टीम ने की छापेमारी!

ड्रग्स केस को लेकर अब तक कई सारे कलाकारों से पूछताछ की जा चुकी है जिसमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान भी शामिल हैं. बॉलीवुड और ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स की टीम लगातार छानबीन कर रही है और इसमें कई नए नाम भी सामने आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).