बॉलीवुड

Gabriella Demetriades Interrogated by NCB: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को NCB ने दूसरे दिन भी पूछताछ के लिए बुलाया

इससे पहले NCB ने अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर छापा मारा था. जिसके बाद उन्हें और उनकी प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को समन जारी कर 11 नवंबर को बुलाया था. जिसके बाद आज एक बार फिर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को पूछताछ के लिए बुलाया गया.

Gabriella Demetriades Interrogated by NCB: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को NCB ने दूसरे दिन भी पूछताछ के लिए बुलाया
अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स (Image Credit: Instagram)

Gabriella Demetriades Interrogated by NCB: बॉलीवुड में ड्रग्स मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गुरूवार को भी अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) को पूछताछ के लिए बुलाया है. पहले दिन उनसे NCB ने लगभग 6 घंटे तक पूछताछ की. जिसके बाद आज फिर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है. गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स अकेले ही NCB ऑफिस पहुंची.

आपको बता दे कि इससे पहले NCB ने अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर छापा मारा था. जिसके बाद उन्हें और उनकी प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को समन जारी कर 11 नवंबर को बुलाया था. जिसके बाद आज एक बार फिर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को पूछताछ के लिए बुलाया गया. यह भी पढ़े: Gabriella Demetriades Interrogated by NCB: एनसीबी ने अर्जुन रामपाल की प्रेमिका और मॉडल गैब्रिएला से की पूछताछ!  

दरअसल बॉलीवुड ड्रग्स मामले में पहले ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स के भाई एजिसिलाओस को NCB ने गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उसे बेल मिल गई थी. लेकिन फिर ड्रग्स मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

आपको बता दे कि ड्रग्स मामले में पहले बॉलीवुड फिल्म निमार्ता फिरोज नाडियाडवाला के घर पर छापेमारी भी की गई थी. इसके अलावा फिरोज की पत्नी शबाना को गिरफ्तार भी किया गया था, जिसके बाद उन्हें सोमवार को जमानत दे दी गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2020 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).