यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे राजकुमार हिरानी को लेकर दीया मिर्जा ने कहा- मैं इस खबर से बहुत दुखी हूं

निर्देशक राजकुमार हिरानी (Raj Kumar Hirani) का नाम भी मी टू अभियान (Me too Campaign) से जुड़ चुका है. उन पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) का आरोप लगाया है.

राज कुमार हिरानी और दीया मिर्जा (Photo Credits: Instagram and Twitter)

निर्देशक राजकुमार हिरानी (Raj Kumar Hirani) का नाम भी मी टू अभियान (Me too Campaign)  से जुड़ चुका है. उन पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) का आरोप लगाया है. उस महिला ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' (Sanju) में राजकुमार हिरानी के साथ काम किया था.राजू हिरानी ने फिल्म संजू का निर्देशन किया था. इस खबर के बारे में जानकर बॉलीवुड फैन्स हैरान है. हालांकि, राजकुमार हिरानी ने इस आरोप को नकारते हुए कहा है कि, "दो महीने पहले जब यह आरोप मेरे संज्ञान में लाया गया तो मैं पूरी तरह से स्तब्ध रह गया. मैंने तुरंत सुझाव दिया कि यह जरूरी है कि मामले को किसी समिति या किसी कानूनी निकाय के समक्ष रखा जाए. लेकिन, शिकायतकर्ता ने मीडिया में जाना पसंद किया."

राजकुमार हिरानी ने महिला के आरोपों को एक झूठी, दुर्भावनापूर्ण और शरारतपूर्ण कहानी बताया. उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को बर्बाद करने के लिए यह खबर फैलाई गई है. अब अभिनेत्री दीया मिर्जा (Diya Mirza) ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है. पिंकविला से बात करते हुए दीया मिर्जा ने कहा कि, "मै इस खबर के बारे में जानकर काफी परेशान हूं. मैं राजू सर को 15 साल से जानती हूं. मैं चाहती हूं कि इस पूरे मामले की आधिकारिक जांच हो. वो एक बहुत ही अच्छे इंसान है और अभी मेरे लिए इस बारे में बोलना गलत होगा क्योंकि मुझे पूरी जानकारी नहीं है."

यह भी पढ़ें:-  #MeToo: राजकुमार हिरानी मामले पर बोलीं विंता नंदा, ट्विट करके कुछ इस तरह दिया जवाब

आपको बता दें कि दीया मिर्जा ने राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'संजू' में अभिनय किया था. इस फिल्म में उन्होंने मान्यता दत्त का किरदार निभाया था. साथ ही दीया ने राजू हिरानी की फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' में भी काम किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी