रणवीर सिंह के सामने दीपिका पादुकोण ने मीडियाकर्मियों से कहा- भाभी कहकर मत बुलाओ, देखें Video
शनिवार को मुंबई में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के रिसेप्शन का आयोजन किया गया था. जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रिसेप्शन के वेन्यू पर पहुंचे, तब मीडियाकर्मियों ने दीपिका को भाभी कहकर बुलाया
शनिवार को मुंबई में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी के रिसेप्शन का आयोजन किया गया था. जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रिसेप्शन के वेन्यू पर पहुंचे, तब मीडियाकर्मियों ने दीपिका को भाभी कहकर बुलाया. इसके बाद दीपिका पादुकोण का एक्सप्रेशन देखने लायक था. उनके चेहरे पर एक मुस्कान थी लेकिन इसके बाद दीपिका ने मीडियाकर्मियों को ऐसा करने से बिल्कुल मना कर दिया. उन्होंने वहां मौजूद कैमरापर्सन्स से कहा कि, "भाभी कहकर मत बुलाओ." वैसे इससे पहले वाले रिसेप्शन में भी मीडिया के लोग दीपिका को भाभी कहकर पुकार चुके हैं.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दीपिका सभी को शुर्किया कहती हुई नजर आ रही हैं और फिर वह उन्हें कहती है कि कृपया 'भाभी' शब्द का प्रयोग न करें. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-
बता दें कि कल के रिसेप्शन में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, अरशद वारसी, अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, रानी मुख़र्जी, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी. साथ ही इस समारोह में हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी जैसे क्रिकेटर्स भी शामिल हुए. सचिन तेंदुलकर और कपिल देव भी इस जश्न का हिस्सा बनें. सभी सितारों ने इस पार्टी में जमकर मस्ती की. इस रिसेप्शन से अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में ये तीनों सितारें 'चुम्मा चुम्मा' पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2018 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

