Troll: रणवीर और दीपिका की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे जिम सारभ, लोगों ने कहा- जलन तो नहीं हो रही
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आज मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में रखी गई है
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आज मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में रखी गई है. इस रिसेप्शन पार्टी को अटेंड करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई गणमान्य हस्तियां यहां पहुंच रही है. ऐसे में दीपवीर (Deepveer) की रिसेप्शन पार्टी में उनके साथ काम कर चुके एक्टर जिम सारभ भी यहां पहुंचे.
अब रणवीर और दीपिका की रिसेप्शन पार्टी से लाइव तस्वीरें हमें सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही हैं जिसपर फैंस खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं. इसी बीच देखा गया कि जिम भी इस पार्टी में पहुंचे हैं. सोशल मीडिया पर जिम की फोटोज सामने आते ही लोगों ने उसपर कमेंट करना शुरू कर दिया. लोगों ने कहा कि मलिक काफूर का किरदार निभाने वाले जिम अब कहीं जेलस तो महसूस नहीं कर रहे हैं.
इसी तरह की कमेंट्स के साथ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' में जिम ने मलिक काफूर का किरदार निभाया था.
View this post on Instagram
#deepikapadukone #ranveersingh #weddingreception #deepveerkishaadi ❤️❤️❤️ @viralbhayani
जिम यहां एक समलैंगिक के किरदार में नजर आए थे. इसलिए सोशल मीडिया पर अब लोग दीपिका की रिसेप्शन पार्टी में जिम की मौजूदगी को लेकर मजाक उड़ा रहे हैं. बता दे कि इस पार्टी में हेमा मालिनी, रेखा और विक्की कौशल समेत कई सारे सेलिब्रिटीज पहुंच चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2018 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

