कोरोना वायरस के चलते शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी की शूटिंग रुकी, एक्टर ने पोस्ट लिखकर कही ये बात
रणबीर कपूर और अलिया भट्ट की फिल्म ब्रम्हास्त्र के बाद अब शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी की शूटिंग भी पोस्टपोन कर दी गई है.
देश में फैल रहे खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) से जंग शुरू हो चुकी है. इस महामारी पर काबू पाने के लिए सरकारों ने कई कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. जिसके मद्देनजर कई राज्यों में सिनेमाघरों, जिम, स्कूल, स्विमिंग पूल और मॉल तक को बंद रखा जा रहा है. इसके साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी जगह पर भीड़ जमा ना करें. ऐसे में कई फिल्मों की शूटिंग भी रद्द होने लगी है. रणबीर कपूर और अलिया भट्ट की फिल्म ब्रम्हास्त्र की शूटिंग भी कोरोना के चलते पोस्टपोन कर दी गई है. ऐसे में खबर है कि एहतियात के तौर पर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म जर्सी (Jersey) की शूटिंग भी रोक दी गई हैं.
इस बात की जानकारी खुद शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है. शाहिद ने लिखा कि इस समय हमारी सोशल जवाबदारी बनती हैं कि हम वो सब करे जिससे ये वायरस फैलने से रुक जाए. इसलिए टीम जर्सी ने शूट को टाल दिया है. ताकि हमारी यूनिट का हर मेंबर अपने परिवार पास सेफ रहे. जिम्मेदार बने और सुरक्षित रहें.
At a time like this it is our social responsibility to do everything in our capacity to curb the spread of this virus. Team #Jersey is suspending shoot so as to enable all unit members to be with their families and in the safety of their homes. Be responsible. Stay safe.❤️🙏
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) March 14, 2020
आपको बता दे कि शाहिद कपूर की ये फिल्म तेलुगू फिल्म जर्सी की हिंदी रीमेक है. जिसमें शाहिद कपूर एक क्रिकेटर के रोल में नजर आने जा रहे हैं. इस रोल के लिए शाहिद ने मशहूर क्रिकेटर रोहित शर्मा के कोच से भी ट्रेनिंग ली है. ताकि शाहिद क्रिकेट की बारीकी को अच्छी तरह से समझ सके. वैसे फिल्म के सेट पर क्रिकेट की प्रैक्टिस करते हुए शाहिद को चोट भी लग गई थी. जिसके बाद फिल्म की पूरी शूटिंग रोकनी पड़ी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2020 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

