मां के निधन पर छलका Boman Irani का दर्द, कहा- एक रात पहले मां ने मांगी थी ये पसंदीदा चीज
बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी की मां Jerbanoo Irani का निधन हो गया. एक्टर ने बताया कि उनकी मां ने सोते हुए नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वें 94 साल की थी और एक्टर के लिए ओ उनकी माता-पिता दोनों ही थी.
Boman Irani's Mother Passes Away: बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी की मां Jerbanoo Irani का निधन हो गया. एक्टर ने बताया कि उनकी मां ने सोते हुए नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वें 94 साल की थी और एक्टर के लिए वो उनकी माता और पिता, दोनों ही थी. अपनी मां के अचानक निधन से वो बेहद दुखी हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर अपने दुख को सभी के साथ शेयर किया है.
बोमन ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की तस्वीर को शेयर करते हुए बताया कि किस तरह से बचपन से ही उनकी मां ने उनका ख्याल रखा और उनकी हर ख्वाहिशों का ख्याल रखा. उन्होंने बताया कि उनकी मां को लजीज पकवान और गानें सुनना बेहद पसंद था और साथ ही वो इंटरनेट का भी बखूभी इस्तेमाल कर लेती थी."
View this post on Instagram
बोमन ने खुलासा करते हुए बताया कि निधन से एक रात पहले मां ने उनसे मलाई कुल्फी आइसक्रीम और आम मांगा था. अपनी मां के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए एक्टर ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की.
बोमन ईरानी की मां के निधन की खबर मिलने के बाद रितेश देशमुख, मौनी रॉय, विवेक ओबेरॉय, कीर्ति खरबंदा समेत कई सारे सेलिब्रिटीज ने उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को संतावना दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2021 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

