बॉलीवुड

बोमन ईरानी ने 'पी मार्क सरसों का तेल' विज्ञापन में निभाई तीन भूमिकाएं, सोमवार से एड होगा टेलीकास्ट

खुद को खाने का शौकिन कहने वाले बोमन ईरानी पुरी ऑयल मिल्स लिमिटेड द्वारा उत्पादित 'पी मार्क सरसों का तेल' के लिए नए टेलीविजन विज्ञापन में तीन भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. बोमन ने हालांकि कई विज्ञापनों में काम किया है, लेकिन वह इस ब्रांड के साथ आधे से ज्यादा दशक से जुड़े हुए हैं .

बोमन ईरानी ने 'पी मार्क सरसों का तेल' विज्ञापन में निभाई तीन भूमिकाएं, सोमवार से एड होगा टेलीकास्ट
बोमन ईरानी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: खुद को खाने का शौकिन कहने वाले प्रसिद्ध अभिनेता बोमन ईरानी (Boman Irani) पुरी ऑयल मिल्स लिमिटेड (Oil Mills Limited) द्वारा उत्पादित 'पी मार्क सरसों का तेल' के लिए नए टेलीविजन विज्ञापन में तीन भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. बोमन ने हालांकि कई विज्ञापनों में काम किया है, लेकिन वह इस ब्रांड के साथ आधे से ज्यादा दशक से जुड़े हुए हैं .

'पी मार्क सरसों का तेल' ब्रांड के पिछले विज्ञापनों में बोमन ईरानी ने एक डिपार्टमेंटल स्टोर शॉपर और एक हास्य तबला वादक की भूमिका निभाई थी. विज्ञापन का प्रसारण सोमवार से होगा. बोमन इस विज्ञापन में तीन अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं. वह विज्ञापन में एक बॉक्सिंग कोच, एक शेफ और एक अनुवादक के रूप में नजर आएंगे. विज्ञापन का निर्माण बोमन की नई प्रोडक्शन कंपनी 'मूवीटोन' ने किया है.

यह भी पढ़ें : बोमन ईरानी ने शिक्षा को बड़ों के लिए भी बताया महत्वपूर्ण, कहा- बदलते समय के साथ अनुभव प्राप्त करना जरुरी है

बोमन ने कहा, "मैं फिर से 'पी मार्क सरसों का तेल' का ब्रांड एंबेसडर बनने से बेहद उत्साहित हूं. मैं खाने का शौकीन होने के साथ-साथ फिटनेस और स्वस्थ भोजन के बीच संबंध को भी समझता हूं." विज्ञापन के डाइरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी, पुरस्कार विजेता सिनेमेटोग्राफर मितेश मीरचंदानी हैं, जोकि 'नीरजा' और 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' में अपने काम के लिए जाने जाते हैं.

तीनों विज्ञापनों की कहानी काफी मिलती जुलती है. प्रत्येक विज्ञापन में एक व्यक्ति जिससे एक विशेष कौशल की उम्मीद होती है, वह तीनों कामों को उतनी विशेषज्ञता के साथ नहीं कर पाता है. जिससे अंत में इस बात की तस्दीक होती है कि विशेषज्ञ का काम केवल एक विशेषज्ञ द्वारा ही किया जा सकता है, जैसे कि 'पी मार्क सरसों का तेल' के निर्माता हैं जो पिछले 85 बरसों से उच्च कोटि का सरसों का तेल ही बना रहे हैं. इस कारण उन्होंने 1933 से 'द मस्टर्ड स्पेशलिस्ट' की विशेषज्ञता प्राप्त की है.

पुरी ऑयल मिल्स लिमिटेड (पी मार्क सरसों तेल के निमार्ता) के प्रबंध निदेशक विवेक पुरी ने कहा, " 2014 में हमने 'द मस्टर्ड स्पेशलिस्ट' के पोजिशनिंग प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया. 2016 में हमने तबला उस्ताद विज्ञापन के साथ इस प्लेटफॉर्म को मजबूत किया जिसने ब्रांड को मूल सरसों की विशेषज्ञता की अवधारणा से मजबूती के साथ जोड़ा. अब हमने अपने नए अभियान में इस अवधारणा को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया है.

उन्होंने कहा, "विज्ञापनों की नई श्रृंखला अत्यधिक मनोरंजक है. यह बोमन ईरानी की नई लॉन्च की गई प्रोडक्शन कंपनी 'ईरानी मूवीटोन' द्वारा निर्मित है. यह 'पी मार्क सरसों का तेल' के लिए एक महत्वाकांक्षी विज्ञापन फिल्म उत्पादन था, जिसके लिए तीन विस्तृत सेट बनाए गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2019 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).