Bollywood Holi Songs 2020: इन 7 गानों को अपनी Playlist में शामिल कर होली के मौके को बना सकते हैं खास
बॉलीवुड में होली के गानों की लंबी चौड़ी लिस्ट है. लेकिन ये वो गाने है जिनके ना केवल लिरिक्स दमदार है बल्कि इनकी धुन सुनकर कोई भी नाचने को तैयार हो जाए.
होली (Holi) का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में हर कोई अभी से इसकी तैयारियों में जुट गया है. प्यार और दोस्ती के इस मौके पर हर कोई अपने सारे गिले शिकवे मिटाकर दिल खोलकर गले मिलता है और एक दूसरे को रंग (Color) लगाता है. रंगों के इस त्योहार को अगर आप भी खास बनाना चाहते हैं तो इसके लिए तमाम तरीके हैं जिससे आप होली के दिन को स्पेशल बना सकते हैं. लेकिन असली मजा तो सभी आता है जब आपके पास इस दिन के लिए ख़ास गानों की लिस्ट हो. क्योंकि मस्ती और रंगों के इस पर्व में अगर आपके पास सही गाने ना हो रंग में भंग पड़ सकता है.
सो होली आने से कई दिन पहले ही हम आपको बॉलीवुड (Bollywood) के झनकार गानों की लिस्ट बताने जा रहे हैं जिन्हें Downlaod करके आप इस ख़ास त्योहार होली को और भी ख़ास बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं हमारे तरफ से वो 7 गाने कौन से हैं जो आपकी होली को स्पेशल बना सकते हैं.
बलम पिचकारी -ये जवानी है दीवानी
बद्री की दुल्हनियां
रंग बरसे- सिलसिला
आज न छोड़ेंगे- कटी पतंग
होरी खेले रघुवीरा- बागबान
होली के दिन दिल खिल जाते हैं- शोले
डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली - वक़्त
वैसे तो बॉलीवुड में होली के गानों की लंबी चौड़ी लिस्ट है. लेकिन ये वो गाने है जिनके ना केवल लिरिक्स दमदार है बल्कि इनकी धुन सुनकर कोई भी नाचने को तैयार हो जाए. सो ऐसे में उम्मीद है कि आप इन गानों को डाउनलोड करके अपनी लिस्ट में जरूर रख लेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2020 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

