बॉलीवुड

फिल्म 'सांड की आंख' के लिए भूमि पेडनेकर ने मां सुमित्रा से सीखी थी हरियाणवी, एक्ट्रेस ने बताई यह बात

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी आगामी फिल्म 'सांड की आंख' के लिए अपनी मां सुमित्रा से हरियाणवी सीखी थी. भूमि का कहना है कि अपने किरदार को और अधिक प्रामाणिक बनाने के लिए अभिनेत्री के पास गुप्त हथियार के तौर पर उनकी मां थी. 'सांड की आंख' में भूमि ने दुनिया की सबसे बुजुर्ग शार्पशूटर प्रकाशी तोमर की भूमिका निभाई है.

फिल्म 'सांड की आंख' के लिए भूमि पेडनेकर ने मां सुमित्रा से सीखी थी हरियाणवी, एक्ट्रेस ने बताई यह बात
भूमि पेडनेकर (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने अपनी आगामी फिल्म 'सांड की आंख' (Saand Ki Aankh) के लिए अपनी मां सुमित्रा से हरियाणवी सीखी थी. भूमि का कहना है कि अपने किरदार को और अधिक प्रामाणिक बनाने के लिए अभिनेत्री के पास गुप्त हथियार के तौर पर उनकी मां थी. भूमि ने कहा, "मैं चाहती हूं कि जब लोग मुझे पर्दे पर देखें तो वे भूल जाएं कि वे मुझे देख रहे हैं, इसलिए मेरी पूरी कोशिश रहती है कि मैं अपने किरदार को प्रामाणिक बनाऊं."

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, "मेरी कोशिश रहती है कि दर्शक मेरे किरदार से भावनात्मक रूप से जुड़ जाएं. 'सांड की आंख' के लिए मैं अपने हरियाणवी लहजे को वास्तविक बनाना चाहती थी और इसके लिए मैंने अपने लहजे को प्रामाणिक बनाने के लिए फिल्मांकन और डबिंग के दौरान अपनी मां की मदद ली थी."

यह भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने परिवार संग देखी तापसी पन्नू-भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘सांड की आंख’

'सांड की आंख' में भूमि ने दुनिया की सबसे बुजुर्ग शार्पशूटर प्रकाशी तोमर (Prakashi Tomar) की भूमिका निभाई है, जो अपनी बहन चंद्रो यानि की तासपी पन्नू (Taapsee Pannu) के साथ दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला शार्पशूटर्स होने का खिताब जीतती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2019 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).