बॉलीवुड

विक्की कौशल की फिल्म भूत की स्क्रीनिंग पर पहुंची कैटरीना कैफ, दोनों के बीच अफेयर की चर्चा जोरों पर

पिछले काफी समय से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बीच अफेयर की खबरें जोरों पर हैं. लेकिन दोनों ने ही अपने रिश्ते पर चुप्पी बनाए रखी है.

विक्की कौशल की फिल्म भूत की स्क्रीनिंग पर पहुंची कैटरीना कैफ, दोनों के बीच अफेयर की चर्चा जोरों पर
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Image Credit: Yogen Shah)

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हॉरर फिल्म 'भूत: द हौंटेड शिप' (Bhoot: The Haunted Ship) इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ऐसे में फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई है. जहां विक्की कौशल के कई खास दोस्त इस फिल्म को देखने पहुंचे. जिसमें कैटरीना कैफ, अनन्या पांडे, ईशान खट्टर, भूमि पेड्नेकर, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम जैसे कई बॉलीवुड सितारें पहुंचे. लेकिन इस दौरान जिसने सभी का ध्यान खिंचा वो थी कैटरीना कैफ. दरअसल पिछले काफी समय विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बीच अफेयर की खबरें जोरों पर हैं. लेकिन दोनों ने ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी है.

ऐसे में अब कैटरीना कैफ अपनी बहन इसाबेल के साथ विक्की कौशल की इस फिल्म को देखने पहुंची. इस दौरान कैटरीना की खुशी देखते ही बन रही थी. इस दौरान कैटरीना कैफ ने वाईट कलर की शॉर्ट ड्रेस संग ब्लू जैकेट पहन रखा था.

 

View this post on Instagram

 

#katrinakaif #isabelkaif at movie bhoot screening. #yogenshah

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

तो वहीं विक्की कौशल अपने भाई सनी कौशल और पूरे परिवार के साथ पहुंचे.

 

View this post on Instagram

 

#vickykaushal and #sunnykaushal with mother and father #shamkaushal at movie bhoot screening #yogenshah @yogenshah_s

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

जबकि मौके पर पहुंचे ईशान खट्टर अनन्या पांडे को भूत बनकर डराते दिखाई दिए.

 

View this post on Instagram

 

#ishaankhattar trying scare #annayapanday at screening on #bhoot #YOGENSHAH

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

बात अगर विक्की और कैटरीना की करें तो पिछले काफी समय से दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया. ऐसे में जब विक्की से एक वेबसाईट ने कैटरीना संग रिलेशन पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं अपने पर्सनल रिलेशन को गार्ड करना चाहूंगा. क्योंकि अगर आप इस बार बात करेंगे तो ज्यादातर अफवाह फैलती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2020 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).