बॉलीवुड

फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग हुई खत्म, सेट पर Aamir Khan का लुक देख रह जाएंगे हैरान

सेट पर आमिर खान, अतुल कुलकर्णी ने केक काटकर जश्न मनाया. इस दौरान आमिर खान का लुक देखते ही बन रहा था. वो इस दौरान स्पोर्ट्स टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने दिखाई दिए.

फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग हुई खत्म, सेट पर Aamir Khan का लुक देख रह जाएंगे हैरान
लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग हुई खत्म (Image Credit: Instagram)

आमिर खान (Aamir Khan) एक लंबे समय के बाद फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) से बॉक्स ऑफिस धमाल मचाने की तैयारी में हैं. इस फिल्म में वो कई अलग अलग लुक में नजर आने जा रहें हैं. पिछले काफी महीनों से फिल्म की शूटिंग चल रही थी. लेकिन अब इसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है. सेट पर आमिर खान, अतुल कुलकर्णी ने केक काटकर जश्न मनाया. इस दौरान आमिर खान का लुक देखते ही बन रहा था. वो इस दौरान स्पोर्ट्स टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने दिखाई दिए.

इस फोटो को शेयर करते हुए अतुल कुलकर्णी ने लिखा कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है. जिसके साथ उन्होंने सेट से ये फोटो शेयर की हैं. यह भी पढ़े: Aamir Khan और Kiran Rao ने लिया तलाक लेने का फैसला, जारी किया ये ऑफिशियल स्टेटमेंट!

आपको बता दे कि अतुल कुलकर्णी की ये फिल्म हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म फारेस्ट गंप का हिंदी रीमेक हैं. इस फिल्म की शूटिंग देश के साथ विदेश के कई लोकेशन पर हुई हैं.  इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी. ये फिल्म आमिर और करीना की तीसरी फिल्म होगी. इससे पहले दोनों 3 इडियट्स और तलाश में भी नजर आ चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2021 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).