बॉलीवुड

Anupam Kher ने Aamir Khan पर साधा निशाना, 'अगर आपने पहले कुछ कहा है तो निश्चित रूप से उससे आपको परेशानी होगी'

अनुपम खेर आमिर खान के साथ फिल्म दिल और दिल है कि मानता नहीं जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. अब लाल सिंह चड्ढा के बॉयकॉट के लिए अनुपम खेर ने आमिर खान को ही जिम्मेदार ठहराया है.

Anupam Kher ने Aamir Khan पर साधा निशाना, 'अगर आपने पहले कुछ कहा है तो निश्चित रूप से उससे आपको परेशानी होगी'
आमिर खान प्रोडक्शन - अनुपम खेर (Photo Credits: Instagram)

Anupam Kher on Aamir Khan Laal Singh Chaddha Controversy: आमिर खान को अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर तगड़े बॉयकॉट का सामना करना पड़ा है. फिल्म की रिलीज से पहले ही यह ट्रेंड ट्विटर पर शुरु हो गया था और अभी भी चल रहा है. इसी बीच आमिर को लेकर अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. गृहमंत्री अमित शाह की टॉलीवुड स्टार जूनियर NTR से मुलाकात, साथ में किया डिनर

इंडिया टुडे से बात करते हुए अनुपम  खेर ने आमिर खान पर निशाना साधा है और कहा, अगर किसी को लगता है कि उन्हें ट्रेंड शुरू करना चाहिए तो वो ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं. ट्विटर पर हर दिन नए ट्रेंड आ रहे हैं.  अगर आपने पहले कुछ कहा है तो निश्चित रूप से उससे आपको परेशानी होगी.

आपको बता दें यह पहली बार नहीं जब अनुपम खेर ने आमिर पर निशाना साधा है, वर्ष 2015 में आमिर ने एक कार्यक्रम के दौरान देश में बढ़ रही असहिष्णुता का जिक्र किया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी. उस वक्त अनुपम खेर ने भी आमिर को घेरा था. ट्वीट करते हुए अनुपम खेर ने आमिर खान से पूछा, क्या आपने किरण राव से पूछा वह किस देश जाना चाहती हैं? क्या आपने उन्हें बताया कि इस देश ने आपको आमिर खान बनाया है?

आपको बता दें अनुपम खेर आमिर खान के साथ फिल्म दिल और दिल है कि मानता नहीं जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. अब लाल सिंह चड्ढा के बॉयकॉट के लिए अनुपम खेर ने आमिर खान को ही जिम्मेदार ठहराया है. आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्डा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है.  Zomato कंट्रोवर्सी के बीच गर्लफ्रेंड Saba Azad के साथ मुंबई में नजर आए Hrithik Roshan (Watch Video)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2022 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).