बॉलीवुड

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के बेटे के नाम का हुआ खुलासा, एक्टर ने शेयर किया ये प्यार भरा पोस्ट

18 जुलाई को अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को जन्म दिया था. इसके बाद दोनों इन्स्टाग्राम पर कई बार प्यार भरे पोस्ट्स शेयर कर चुके हैं. रविवार को एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीर की और उसका नाम भी रिवील किया. उन्होंने अपने बेटे का नाम अरिक रखा है

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के बेटे के नाम का हुआ खुलासा, एक्टर ने शेयर किया ये प्यार भरा पोस्ट
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Photo Credits : IANS)

18 जुलाई को अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella  Demetriades) ने बेटे को जन्म दिया था. इसके बाद दोनों इन्स्टाग्राम पर कई बार प्यार भरे पोस्ट्स शेयर कर चुके हैं. फैन्स इस बात का इंतजार कर रहे थे कि कब अर्जुन अपने बेटे के नाम का खुलासा करेंगे. रविवार को एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीर की और उसका नाम भी रिवील किया. उन्होंने अपने बेटे का नाम अरिक (Arik) रखा  है.

अर्जुन ने तस्वीर में अपने बेटे का हाथ थाम रखा है. उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा कि, "आंसु, खुशी, आभार और रोशनी से बनी हुई एक कीमती चीज. हमारी जिंदगी में एक इन्द्रधनुष आया है. हम बहुत खुश है. जूनियर रामपाल, आपका हमारी जिंदगी में स्वागत है. आप सभी की शुभकामनाओं के लिए मैं आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं. बेबी अरिक रामपाल को हेलो कहिये."

यह भी पढ़ें:- पिता बनने के बाद अर्जुन रामपाल ने पहली बार बेटे संग शेयर की क्यूट तस्वीर

आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल को आखिरी बार वेब सीरीज 'द फाइनल कॉल' में देखा गया था. बड़े पर्दे की बात करें तो वह साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'पलटन' में नजर आए थे. फिल्म में सोनू सूद, हर्षवर्धन राणे और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी अहम रोल में थे. फिल्म का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औंधे मुंह गिरी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2019 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).