पिता बनने के बाद अर्जुन रामपाल ने पहली बार बेटे संग शेयर की क्यूट तस्वीर
18 जुलाई को अर्जुन रामपाल 3 बार पिता बने हैं. जिसके बाद अर्जुन अपने परिवार को लेकर घर आ चुके हैं. ऐसे में अब अर्जुन ने बेटे के साथ अपनी बेहद ही क्यूट तस्वीर शेयर की हैं.
अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) 18 जुलाई को तीसरी बार पिता बने है. मुंबई के रहेजा अस्पताल में अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की गर्लफ्रेंड(Girlfriend) गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) ने बेटे को जन्म दिया. इस दौरान अर्जुन की दोनों बेटियां भी उनके साथ मौजूद रही. परिवार में आए इस नन्हे सदस्य के कारण पूरे घर में खुशी का माहौल है. बेटे के जन्म के 4 दिन बाद अर्जुन रामपाल ने फैंस (Fans) के लिए एक खास तस्वीर शेयर की हैं. जिसमें उनके बेटे का हाथ दिखाई दे रहा है और साथ अर्जुन की उंगलियां भी.
अर्जुन रामपाल ने इस क्यूट तस्वीर को इन्स्टा स्टोरी में शेयर करते हुए लिखा कि ‘उफ्फ’ और ढेर सारे हार्ट के इमोजी भी बनाए. यह भी पढ़े- Exclusive: अभिनेता अर्जुन रामपाल बने पिता, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दिया बेटे को जन्म

अर्जुन रामपाल फिल्मों से ज्यादा अपनी निज़ी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. कुछ महीने पहले ही अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गब्रिएला के साथ बांद्रा पाली हिल में नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए हैं. जबकि उनकी पहली पत्नी मेहर जेसिया से दो बच्चें हैं- माहिका रामपाल और मायरा रामपाल. हाल ही में अर्जुन रामपाल ने बताया था कि उनकी बड़ी बेटी जल्द ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन रामपाल को हाल ही में 'द फाइनल कॉल' नामक वेब सीरीज में देखा गया था. तो वहीं गैब्रिएला भी एक मॉडल होने के साथ-साथ एक डिज़ाइनर हैं. उनके डिजाईन्स किए हुए कपड़े ऋतिक रोशन के ब्रांड HRX के अंडर लॉन्च भी किए गए हैं. गैब्रिएला के कारण अर्जुन और ऋतिक एक बार फिर करीब आए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2019 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

